चंचल तोमर अमजा हरिद्वार जिलाध्यक्ष,संजय लाम्बा महासचिव,जाने आलम लक्सर अध्यक्ष, दीमक महासचिव

अमजा की हरिद्वार इकाई के चुनाव संपन्न, चंचल तोमर बने जिला अध्यक्ष,संजय लाम्बा महासचिव,लक्सर में जाने आलम,दीपक कुमार की टीम

हरिद्वार 12 जुलाई 2026। ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स उत्तराखण्ड (अमजा) की हरिद्वार जनपद इकाई की एक बैठक जिला पंचायत के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश तोमर की अकस्मात देहावसान से खाली चल रहे जिला अध्यक्ष के पद पर नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय हुआ कि आज ही जिला इकाई अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष तथा लक्सर इकाई के अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव हो जाना चाहिए। इन तीनों पदों के लिए नए नामों पर गहन चर्चा के बाद श्री चंचल तोमर को जिला अध्यक्ष एवं श्री संजय लाम्बा को महासचिव की जिम्मेदारी दिये जाने पर सहमति बनी । इसके साथ ही श्री प्रमेन्द्र नारायण को कोषाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। जिला इकाई के तीन पदों पर सर्व सम्मति से सम्पन्न हुए चुनाव के बाद लक्सर इकाई के अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पदों पर भी बैठक में चर्चा हुई। लक्सर इकाई के अध्यक्ष के रूप में श्री जाने आलम, महसचिव के रूप में श्री दीपक कुमार तथा कोषाध्यक्ष के लिए मौहम्मद साजिद के नाम पर सहमति बनी। बैठक में तय हुआ कि अमजा की जिला इकाई एवं लक्सर इकाई के अध्यक्ष एवं महासचिव एक सप्ताह के अन्दर अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन कर संगठन की प्रदेश इकाई को सूचित करेंगें।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष ने संगठन के सभी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन की प्रत्येक कार्यवाही एवं निर्णयों में पारदर्शिता एवं सर्वसम्मति होनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन को आगे ले जाने में हर सदस्य की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण होती है, केवल पदाधिकारी ही नहीं,  हर सदस्य के समर्पण भाव से किये गए सहयोग से किसी भी संगठन की जड़ें मजबूत होती हैं। बैठक में सर्व सम्मति से हुए जनपद इकाई व लक्सर इकाई के चुनाव के उपरांत सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष सहित चुने गए सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।

बैठक को पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र प्रधान, पूर्व महासचिव मनीष कांगरान ने भी सम्बोधित किया। महत्वपूर्ण बैठक में जनपद के अधिकांश सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्वश्री मनीष पाल,  सुरेश भारद्वाज, धर्मराज, बबलू थपलियाल, रविकांत बेलवाल, मित्र पाल, सलीम खान, पुरुषोत्तम खरोला, प्रवीण सैनी, पहल सिंह, नाथीराम, ब्रजमोहन शर्मा, दीपक कुमार, राकेश कुमार, इस्लाम प्रधान, प्रवीण कश्यप, अरुण कुमार, राहुल सैनी, जोनी चौधरी, विनोद धीमान आदि सदस्य उपस्थित रहे। संगठन की इस चुनावी बैठक के उपरांत सभी सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *