जरुरी ज्ञान:फोन में 2G ऑन तो नहीं? तुरंत चेक कर करें बंद, सुरक्षा और बेटरी को है आवश्यक
Disable 2G Setting: आपके फोन में 2G ऑन तो नहीं? तुरंत चेक करके बंद कर दें, समझें पूरा तरीका वरना पछताना पड़ेगा
Disable 2G On Android: भले हम लोग इस्तेमाल 4G या 5G करते हैं लेकिन हमारा फोन बैकग्राउंड में 2G नेटवर्क की तलाश करता रहता है। ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि आप फोन के साथ ऑन आने वाली एक सेटिंग को ऑफ नहीं करते। इसकी कीमत आपके फोन की बैटरी चुकाती है। इतना ही नहीं इसकी वजह से आप साइबर हमले का शिकार भी बन सकते हैं। ऐसे में इस सेटिंग को बंद कर लें।
2G सेटिंग बदलने से क्या होगा?
अपने फोन पर 2G सेटिंग को बंद करने के बाद जब आप ऐसे किसी एरिया में होंगे, जहां नेटवर्क कमजोर या अस्थिर है, तो फोन लगातार नेटवर्क नहीं तलाशेगा। 2G के ऑन रहने से मॉडेम को एक एक्स्ट्रा नेटवर्क स्कैन करना पड़ता है। इससे फोन पर लोड काफी बढ़ जाता है और नतीजतन बैटरी तेजी से खर्च होती है।
वहीं अगर 2G बंद हो, तो फोन बेवजह एक एक्स्ट्रा नेटवर्क को सर्च नहीं करता। इससे आप अपने फोन के बैटरी बैकअप में सुधार महसूस कर पाएंगे।
कैसे बंद करें 2G नेटवर्क?
-
- 2G नेटवर्क को फोन पर बंद करने के लिए अलग-अलग स्मार्टफोन्स पर अलग-अलग सेटिंग मिल जाती है।
- अगर आपके पास सैमसंग का फोन है, तो आप Settings > Connections > Mobile networks पर जाएं। वहां मौजूद Allow 2G service के ऑप्शन को ऑफ कर दें।
- अगर आपके पास Google Pixel का फोन है, तो Network & internet > SIMs पर जाकर अपना ऑपरेटर चुनें और 2G network protection के ऑप्शन को ऑन कर दें।
- ध्यान रखें कि कई स्मार्टफोन्स में आपको अलग से 2G का टॉगल नहीं दिखेगा। इसकी जगह आपको Preferred network type नाम से सेटिंग मिल जाएगी। इसके लिए आपको अपने फोन की Settings > Mobile Network पर जाकर उस SIM पर टैप करना होगा जिसमें आप 2G को बंद करना चाहते हैं।
- यहां Preferred network type में 4G या 5G का ऑप्शन चुनें। उस सेटिंग को न चुनें जिसमें 2G या 3G भी लिस्ट में शामिल हों। इसके बाद अपने फोन को एक बार रीस्टार्ट कर लें।
आपकी सुरक्षा के लिए भी बेहतर
इतनी ही नहीं इस सेटिंग को बंद करना सुरक्षा के लिहाज से भी बेहतर है। गूगल के अनुसार 2G नेटवर्क दशकों पुरानी तकनीक है और मॉडर्न नेटवर्क की तरह म्यूचुअल ऑथेंटिकेशन जैसी सुरक्षा नहीं देती।
ऑनलाइन ठगी करने वाले अक्सर 2G की सुरक्षा से जुड़ी खामियों का फायदा उठाकर फ्रॉड वाले एसएमएस आदि भेजने की कोशिश करते हैं। वहीं अगर फोन पर 2G नेटवर्क ही ब्लॉक हो, तो ऐसे अटैक धरे के घरे रह जाते हैं।
इस नेटवर्क को बंद करने का असर आपके फोन पर तब तक नहीं पड़ेगा, जब तक कि आप किसी ऐसी जगह पर न हों, जहां सिर्फ और सिर्फ 2G नेटवर्क ही उपलब्ध हो। ऐसे में आप फोन की सेटिंग्स में जाकर इसे फिस से ऑन कर सकते हैं।
</


