फर्जी पत्रकार धरा गया ब्लैकमेलिंग में,झूठी खबर प्रसारित करने की धमकी दे मांग रहा था 5 लाख रुपए

#कोतवाली_पटेलनगर

❇️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दून की दो टूक, अपराध किया तो जेल जाना तय

🔷 खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

✳️ गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली पटेलनगर का है हिस्ट्रीशीटर, जो स्वयं को न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताकर एक व्यक्ति को कर रहा था ब्लैकमेल

🔶 झूठी खबर प्रसारित करने की धमकी देकर कर रहा था 05 लाख ₹ की मांग

🔵 पीड़ित द्वारा अभियुक्त से डरकर उसके खातों में किया था 50 हज़ार रु० का भुकतान

❇️ अभियुक्त के कब्जे से पुलिस को 03 मोबाइल फोन तथा 01 डायरी हुई बरामद

🔷 अभियुक्त द्वारा डायरी में मोबाइल को छुपाने के लिए बनाया था सीक्रेट चैंबर, जिसके माध्यम से लोगों की गोपनीय रूप से बनाता था वीडियो

🔶 अभियुक्त के मोबाइल से पुलिस को कई व्यक्तियों के गोपनीय रूप से बनाए गए वीडियो हुए बरामद, की जा रही जांच

✳️ गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध देहरादून सहित अन्य प्रांतों में भी धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, मारपीट, गैंगस्टर/ गुंडा एक्ट सहित विभिन्न आपराधिक घटनाओं के दर्जनों अभियोग है पंजीकृत

 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर खबर प्रसारित करने की धमकी देकर कथित तौर पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आ रहा है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने खुद को न्यूज प्लेटफॉर्म का संचालक बताने वाले अनुज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक प्रॉपर्टी कारोबारी से पांच लाख रुपये की मांग की और दबाव बनाकर 50 हजार रुपये अपने बैंक खाते में जमा करा लिए। पुलिस ने आरोपित के पास से तीन मोबाइल फोन और एक विशेष चैंबर वाली डायरी बरामद की है।

#Uttrakhandpolice #garhwalrangeuttarakhandpolice #दून_पुलिस #dehraduntrafficpolice #NyayKiNayiKahani
#BNSS #CrimeToCourt #NewCriminslLaw
#AzadBharatKeApneKanoon #Newlaws #PoliceChecking #ProtectivePolicing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *