काकरोचों के मुकाबले बनी लाल हिट जनता पार्टी
न वोट की चाह, न कुर्सी की भूख: ‘लाल HIT जनता पार्टी’ ने बताया अपना एजेंडा, CJP की राजनीति का उतरेगा नशा?
Lal HIT Janta Party: CJP की आक्रामक राजनीति की ‘सफाई’ करने के इरादे से मैदान में उतरी ‘लाल HIT जनता पार्टी’ ने साफ कर दिया है कि उसका मकसद सत्ता या चुनाव नहीं, बल्कि लोकतंत्र के नाम पर अराजकता फैलाने वालों को आईना दिखाना है. अयान भटनागर ने दो टूक कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि जनसमूहों के बीच जाकर देश को कमजोर करने वाले इन तथाकथित ‘कॉकरोचों’ के तर्कों की हवा निकालेंगे.
Lal HIT Janta Party: इसी साल जुलाई में NEET-UG 2026 की धांधली के खिलाफ चले ऐतिहासिक छात्र आंदोलन के बाद देश के सियासी अखाड़े में जो अनोखा नाम उभरा था, वह था – कॉकरोच जनता पार्टी (CJP). इस छात्र-नेतृत्व वाले दल के तीखे प्रदर्शनों के दबाव में ही तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कुर्सी छोड़नी पड़ी थी. मौजूदा दौर में CJP ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए है. सीजेपी बनने के करीब एक महीने बाद ही इस सियासी ड्रामे में एक नया मोड़ आ गया. क्योंकि CJP की राजनीति पर तंज कसने और उसका चुनावी ‘स्प्रे’ करने के इरादे से मैदान में कूद पड़ी है – ‘लाल HIT जनता पार्टी’.
न वोट की चाह, न कुर्सी की भूख ‘लाल HIT जनता पार्टी’ ने बताया अपना असली एजेंडा
सीजेपी के खिलाफ ‘लाल हित जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोल दिया है.
IANS से बात करते हुए, ‘लाल हित जनता पार्टी’ के संयोजक अयान भटनागर ने कहा कि इस संगठन का चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है. भटनागर ने कहा, “जैसा कि हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं, ‘लाल हित जनता पार्टी’ का गठन चुनाव लड़ने के लिए नहीं किया गया था. हम CJP और उसके विरोध-प्रदर्शनों के खिलाफ हैं. हम उन ‘कॉकरोचों’ का विरोध करते हैं जो देश के लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं और देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं. हम अलग-अलग समूहों में, छोटे और बड़े स्तर पर इकट्ठा होंगे, अपने विचार और तर्क रखेंगे, और अपना संदेश आगे बढ़ाएंगे.”
उन्होंने आगे कहा, “हम उन्हें दिखा देंगे कि उन्हें चुनौती देने के लिए अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ जैसी एक पार्टी मौजूद है. अगर आपमें हिम्मत है, तो आइए और बहस कीजिए. अगर आप जीतते हैं, तो यह आपकी जीत होगी, और अगर हम जीतते हैं, तो यह हमारी जीत होगी.”
अभिजीत दिपके के नेतृत्व में, CJP विवादित ‘SIR’ प्रक्रिया को वापस लेने और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है. CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था. हालांकि, इस प्रस्तावित आंदोलन पर पुलिस की भारी कार्रवाई के चलते हजारों लोगों को हिरासत में ले लिया गया और राजधानी के कुछ हिस्सों में इंटरनेट भी बंद कर दिया गया.
लाल हिट जनता पार्टी का गठन क्यों किया गया है और इसके संस्थापक कौन हैं?
लाल हिट जनता पार्टी का गठन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके विरोध प्रदर्शनों पर व्यंग्य करने तथा उन्हें चुनौती देने के लिए किया गया है। इस संगठन के संयोजक अयान भटनागर हैं।
क्या लाल हिट जनता पार्टी आगामी चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारेगी?
नहीं, लाल हिट जनता पार्टी का चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। इसके संयोजक अयान भटनागर ने स्पष्ट किया है कि यह पार्टी चुनावों में हिस्सा नहीं लेगी बल्कि CJP के विचारों और विरोध का मुकाबला करेगी।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) वर्तमान में किन मुख्य मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है?
अभिजीत दिप्के के नेतृत्व में कॉकरोच जनता पार्टी ‘विशेष गहन संशोधन’ (SIR) प्रक्रिया को वापस लेने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है।
लाल हिट जनता पार्टी लाल हिट जनता पार्टी
दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के जवाब में अक्टूबर 2026 में ‘लाल हिट जनता पार्टी’ का गठन किया गया है।
प्रमुख जानकारियां:
• संयोजक एवं नेतृत्व: इस समूह का नेतृत्व अयान भटनागर कर रहे हैं।
• पार्टी नहीं है: आयोजकों के अनुसार, यह कोई पारंपरिक राजनीतिक दल नहीं है और इसका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है; यह मुख्य रूप से एक वैचारिक और सामाजिक समूह है।
• मुख्य उद्देश्य:
• यह समूह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और उसके विरोध प्रदर्शनों का कड़ा विरोध करता है।
• इनका दावा है कि ऐसे विरोध प्रदर्शनों से देश में अराजकता फैलती है और व्यापार को भारी नुकसान होता है।
• यह संगठन संवैधानिक संस्थाओं, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और केंद्र सरकार के समर्थन में सामने आया है।
• गतिविधियां:
• दिल्ली के मालवीय स्मृति भवन में इसकी पहली सदस्यता बैठक हुई थी।
• हाल ही में दशहरे के अवसर पर इस समूह द्वारा पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार-चित्र विहार रेड लाइट के पास CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और अन्य नेताओं के प्रतीकात्मक पुतले भी जलाए गए।

