नेपाल बाढ़ में मृतक संख्या पहुंची579,179भारतीयों समेत 30 देशों के 2000 जनों की खोज
मोर्चरी में कम पड़ रही जगह
काठमांडू के त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में अधिकारियों ने वहां लाए गए लोगों की सूची लगाई है, ताकि परिवार यह पता लगा सकें कि उनके परिजनों को बचाया गया है या उनका इलाज चल रहा है.
नेपाल बाढ़ में 469 की मौत, 178 भारतीय सहित 30 देशों से 1400 से अधिक लोग लापता, मोर्चरी में कम पड़ रही जगहनेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बाद मलबे के बीच से लोगों की तलाश जारी है.
काठमांडू 28 अगस्त 2026। नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता है. मलबों के बीच अपनों की तलाश जारी है. अभी तक 469 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. 170 भारतीय सहित 30 देशों के 1400 से अधिक लोग लापता है. इसमें बड़ी संख्या में कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए श्रद्धालु भी शामिल है. जिनके परिजन भारत में टकटकी लगाए बैठे हैं. बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश में युद्धस्तर से जुटे हैं. नेपाल पुलिस के एक बयान में कहा कि प्रभावित इलाकों से अब तक 50 विदेशियों समेत 796 लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिये बचाया गया है, जबकि अन्य 796 लोगों को सड़क मार्ग से सुरक्षित निकाला गया है.
नेपाल पुलिस ने बताया- 469 की मौत, चितवन से सबसे ज्यादा 178 शव मिले
इधर नेपाल में आई विशानकारी बाढ़ की जद में आए लोगों की संख्या की संख्या को लेकर आंकड़ों में अंतर देखने को मिला है. नेपाल पुलिस ने बताया कि नेपाल के रसुवा जिले में आई भयानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 469 हो गई, जबकि 1,545 लोग घायल हुए और उन्हें बचाया गया.

नेपाल पुलिस के अनुसार, चितवन जिले में सबसे ज्यादा मौतें हुईं, जहां 178 शव बरामद किए गए. इसके बाद एनपी ईस्ट में 110, गोरखा में 44, नुवाकोट में 37, धाडिंग में 33, तनहुन में 28, एनपी वेस्ट में 27 और रसुवा में 12 मौतें दर्ज की गईं. अधिकारियों ने रसुवा से 644, नुवाकोट से 898 और धाडिंग से तीन लोगों को बचाया है. बाढ़ के बीच 28 पुलिसकर्मी भी लापता हैं.
नेशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के अनुसार, गुरुवार तक 977 लोग लापता थे. नेपाल पुलिस ने बचाव कार्यों के लिए 4,348 कर्मियों को तैनात किया है.
इधर AP ने इस बाढ़ में लापता हुई विदेशी नागरिकों के बारे में एक आंकड़ा जारी किया है. जिसके अनुसार 30 देशों के नागरिक इस भीषण आपदा के बाद लापता हैं.
नेपाल बाढ़ के बाद किस देश के कितने लोग लापता?
चीनः चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार तिब्बत के ग्यिरोंग काउंटी में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है और 558 लोग लापता हैं. सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के मुताबिक इनमें 260 विदेशी नागरिक शामिल हैं. इसके अलावा चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल की ओर करीब 100 चीनी नागरिक भी लापता हैं.
भारत: भारत के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया था कि 288 भारतीय नागरिकों से अब तक संपर्क नहीं हो सका है. इनमें 73 लोग एक बिजली परियोजना में कार्यरत थे. हालांकि नेपाली टूरिज्म विभाग के डाटा के अनुसार अभी यह संख्या 178 है.
अमेरिका: अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि 90 अमेरिकी नागरिक चीन और नेपाल में लापता हैं. विभाग के अनुसार किसी अमेरिकी की मौत की जानकारी नहीं मिली है. अब तक तीन अमेरिकियों को सुरक्षित बचा लिया गया है.
मलेशिया: नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार 51 मलेशियाई नागरिक लापता हैं.
यूक्रेन: यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि 55 यूक्रेनी नागरिक लापता हैं. इनमें 47 और 7 लोगों के दो पर्यटक समूह तथा एक यूक्रेनी महिला शामिल हैं, जो एक विदेशी टूर ग्रुप के साथ यात्रा कर रही थीं.
ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलियाई सरकार के मुताबिक 39 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक लापता हैं.
ब्रिटेन: नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार 33 ब्रिटिश नागरिक लापता हैं.
कनाडा: 25 कनाडाई नागरिकों के लापता होने की सूचना है.
दक्षिण कोरिया: नेपाल में एक जलविद्युत परियोजना के निर्माण में लगे नौ दक्षिण कोरियाई नागरिक लापता हैं.
सिंगापुर: नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार आठ सिंगापुरी नागरिक लापता हैं.
जर्मनी: आठ जर्मन पर्यटक लापता बताए गए हैं.
रूस: नेपाल स्थित रूसी दूतावास के अनुसार आठ रूसी नागरिक लापता हैं.
दक्षिण अफ्रीका: छह दक्षिण अफ्रीकी नागरिक लापता हैं.
लातविया: छह लातवियाई पर्यटक लापता हैं.
जापान: जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने उन पांच जापानी नागरिकों को लेकर चिंता जताई है, जिन्हें स्थानीय मीडिया ने लापता बताया है.
न्यूजीलैंड: नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार पांच न्यूजीलैंड नागरिक लापता हैं.
फ्रांस: चार फ्रांसीसी नागरिक लापता हैं.
बेल्जियम: तीन बेल्जियम नागरिक लापता हैं.
स्पेन: तीन स्पेनिश पर्यटक लापता बताए गए हैं.
नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार इटली, कजाखस्तान, पुर्तगाल, आयरलैंड और नीदरलैंड के दो-दो नागरिक लापता हैं. इसके अलावा बेलारूस, फिनलैंड, हंगरी, इजराइल, लिथुआनिया, फिलीपींस, बुल्गारिया, स्विट्जरलैंड, सर्बिया और स्वीडन के एक-एक नागरिक के लापता होने की सूचना है.
काठमांडू के त्रिभुवन मेडिकल कॉलेज में लगाई गई मृतकों की लिस्ट
काठमांडू के त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में अधिकारियों ने वहां लाए गए लोगों की सूची लगाई है, ताकि परिवार यह पता लगा सकें कि उनके परिजनों को बचाया गया है या उनका इलाज चल रहा है. मृतकों की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई हैं और लापता लोगों का विवरण दर्ज करने के लिए अलग काउंटर बनाए गए हैं.
चितवन के भरतपुर अस्पताल में भी ऐसा ही दृश्य है, जहां लोग अपने परिजनों की तलाश कर रहे हैं. अधिकारियों को लगातार बढ़ती शवों की संख्या से निपटने में मुश्किल हो रही है और खबरों के अनुसार शवगृह में भी जगह कम पड़ रही है.


