चार बाईकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत,छह घायल
Accident in Roorkee Head on collision four motorcycles on the Kanwar track three dead six injured
रुड़की में कष्टकारी दुर्घटना: कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत, छह घायल
चारों बाइकों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
रुड़की 22 अगस्त 2026 ।कलियर रोड पर शुक्रवार रात चार बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना घटना रात करीब करीब साढ़े दस बजे की है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं मौके पर तीन युवकों की मौत की पुष्टि हुई
पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना किस कारण हुई, इसकी भी जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों बाइकों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को मदद पहुंचाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मृतक
1-अयान(18 वर्ष, पुत्र शहजाद निवासी बिजौली)।
2-राजू (24 वर्ष,पुत्र कदम सिंह निवासी ग्राम रहमतपुर)
3-राजीव(22 वर्ष, पुत्र मोलाड निवासी ग्राम रहमतपुर )।
घायल
1-आदित्य(25 वर्ष, पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम खंजर रोड)


