एड. सोहेल का हत्यारा निकला सगा नशेड़ी भाई
देहरादून भुड्डी गांव हत्या में बड़ा खुलासाा, छोटे भाई ने पैसे के लिए बड़े सोहेल को मारी थी गोली
देहरादून के भुड्डी गांव में अधिवक्ता सोहेल की हत्या का खुलासा हुआ है, जिसमें छोटे भाई ने ही बड़े भाई को गोली मारी थी। आपराधिक प्रवृत्ति और नशे का आदी छोटा भाई पैसे न मिलने पर बड़े भाई की हत्या कर, बाहर से आए बदमाशों की कहानी गढ़ ली।
देहरादून के भुड्डी गांव में अधिवक्ता सोहेल की हत्या।
छोटे भाई ने ही बड़े भाई को गोली मारकर की हत्या।
नशे के लिए पैसे न देने पर हुआ यह अपराध।
देहरादून। शिमला बाईपास रोड स्थित भुड्डी गांव में हुए एडवोकेट सोहेल की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्या की घटना को किसी और ने नहीं बल्कि छोटे भाई ने ही अंजाम दिया।
वकील भाई से पैसे मांग रहा था, पैसे न देने पर उसने मार दी गोली
बताया जा कि वह आपराधिक प्रवृति का है और नशा करता है। यह अधिवक्ता भाई से पैसे मांग रहा था। पैसे न देने पर उसने बड़े भाई को गोली मार दी। हत्या के बाद ऐसा सीन क्रिएट किया ताकि उस पर किसी का शक न हो। उसी ने ही कहानी बनाई की बाहर से आए बदमाशों ने उनसे बड़े भाई सोहेल की हत्या कर दी है।
हंगामा करने वालों पर कसेगा शिकंजा
दूसरी ओर शव लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भी पुलिस शिकंजा कसने जा रही है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है। बताया जा रहा कि कुछ लोगों ने पुलिस से भी अभद्रता की थी।
https://www.facebook.com/share/v/1JDynVzz6V/
