डॉ.ढाल सिंह बिसेन ने ली उत्तराखंड राज्यपाल की शपथ

Dr. Dhal Singh Bisen Takes Charge as Uttarakhand Governor New Governor Appointment Oath Ceremony
उत्तराखंड: प्रदेश के नए राज्यपाल डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई

मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबा अनुभव रखने वाले डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में पदभार संभाल लिया है। चार बार विधायक और सांसद रहे डॉक्टर बिसेन की नियुक्ति के साथ प्रदेश को नया संवैधानिक प्रमुख मिला है।
प्रदेश के नए राज्यपाल डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ –
उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। लोक भवन में आयोजित समारोह में उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें शपथ दिलाई। इससे पहले मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति अधिपत्र पढ़ा।

शनिवार को डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखं के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया में 14 मई 1952 को जन्मे डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन चिकित्सक और कृषक हैं। वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं और मध्य प्रदेश की राजनीति में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वह 1990 से 2008 के बीच चार बार मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार में वन, परिवहन एवं खनिज तथा स्कूल शिक्षा एवं जेल विभागों के कैबिनेट मंत्री के रूप में भी काम किया। मई 2019 में वह 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।

उत्तराखंड पहुंचने पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

लोक भवन पहुंचने पर राज्यपाल का सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल केके शुक्ल, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, आईजी विम्मी सचदेवा रामन और अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्तूबर को डॉक्टर बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया था। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का स्थान लिया।

नौवें राज्यपाल डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन बोले, संवैधानिक मूल्यों की करेंगे रक्षा
उत्तराखंड लोक भवन में सुबह 11 बजे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन को  उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

वह रविवार शाम ही देहरादून पहुंच गए थे। बता दें कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें 12 अक्टूबर को छह राज्यों सहित उत्तराखंड में भी नए राज्यपाल के रूप में मध्य प्रदेश के निवासी डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति की थी।

सोमवार को सुबह लोक भवन में शपथ ग्रहण से पहले मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने नए राज्यपाल की नियुक्ति का राष्ट्रपति का जारी नियुक्ति पत्र पढ़कर सुनाया गया। उसके बाद डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ और समापन राष्ट्रयगीत वंदे मातरम् व राष्ट्रगान के साथ हुआ।

शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा दिए गए सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। मीडिया से वार्ता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मैं देवभूमि उत्तराखण्ड की पावन धरती और यहाँ की जनता को हृदय से नमन करता हूँ। मुझे देवभूमि की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए मैं देश के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

राज्यपाल डॉक्टर बिसेन ने कहा कि उत्तराखण्ड केवल एक राज्य नहीं, बल्कि हमारी आस्था और संस्कृति का केंद्र है। यह बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री जैसे पावन चार धामों की भूमि है। यहाँ आदि कैलाश और जागेश्वर धाम जैसे अलौकिक एवं पवित्र स्थल भी विद्यमान हैं। यह भूमि अपने अद्वितीय पर्यटन स्थलों के लिए विश्वविख्यात है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि के साथ ही यह प्रदेश वीरभूमि भी है। यहाँ लगभग प्रत्येक परिवार से कोई न कोई सदस्य देश की रक्षा के लिए सेना में अपनी सेवाएँ देता है। इस प्रदेश की मातृशक्ति अद्भुत रूप से सशक्त एवं प्रेरणादायी है और यहाँ के युवा, किसान तथा समस्त समाज अत्यंत कर्मठ एवं मजबूत हैं। यही कारण है कि आज उत्तराखण्ड विकास के विभिन्न पायदानों पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

राज्यपाल डॉक्टर बिसेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी् ने बाबा केदार के प्रांगण से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। इसी विजन को साकार करते हुए हमें इस प्रदेश के विकास की गति को निरंतर आगे बढ़ाते हुए नई ऊँचाइयों तक ले जाना है।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में मेरी मुख्य प्राथमिकताओं में संवैधानिक मूल्यों की सदैव रक्षा करना, पद की गरिमा बनाए रखना तथा राज्य सरकार और जनता के साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, पर्यावरण, रोजगार और जनकल्याण की योजनाओं को गति देना शामिल है। देवभूमि की शांति, सुरक्षा और समृद्धि ही हमारा परम ध्येय है। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, तीरथ सिंह रावत एवं विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, डॉक्टर धन सिंह रावत, गणेश जोशी, खजान दास, मदन कौशिक, सांसद राज्यलक्ष्मी शाह उपस्थित रहीं।

इसके साथ ही सांसद महेन्द्र भट्ट, सांसद नरेश बंसल, पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, सविता कपूर, योग गुरु स्वामी रामदेव, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के प्रमुख स्वामी चिदानन्द जी महाराज, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के.के. शुक्ल सहित अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *