थरूर ने “कांग्रेस गिरगिट से भी तेज” व्यंग्य का क्या जवाब दिया?

Shashi Tharoor Tamilian Not Chameleon Stanford University Annamalai Congress Controversy
‘मुझे लगता है तमिलियन कहा था, कैमेलियन नहीं’, अन्नामलाई के गिरगिट वाले बयान पर थरूर का मजाकिया पलटवार
शशि थरूर ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में बीजेपी नेता अन्नामलाई के कांग्रेस पर दिए गिरगिट वाले बयान को लेकर वायरल पोस्ट पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। थरूर ने लिखा, ‘मुझे लगता है उन्होंने तमिलियन कहा था, कैमेलियन नहीं’, जिसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो गया है।

नई दिल्ली: अमेरिका की प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस के दौरान तमिलनाडु की राजनीति को लेकर दिया गया बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल सामाजिक-राजनीतिक विश्लेषक कृष्ण कुमार मुरुगन ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि मंच पर मौजूद बीजेपी नेता अन्नामलाई ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी ने ‘गिरगिट से भी तेजी से रंग बदले हैं।’ इस दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी मंच पर मौजूद थे। वीडियो सामने आने के बाद बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई।
सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो
कृष्ण कुमार मुरुगन ने अपने पोस्ट में लिखा कि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में बोलते हुए अन्नामलाई ने कांग्रेस पार्टी को एक्सपोज किया और कहा कि तमिलनाडु में कांग्रेस ने गिरगिट से भी तेज रंग बदले हैं। वीडियो में मंच पर कई लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं और अन्नामलाई अपने बयान पर जोर देते नजर आते हैं। पोस्ट वायरल होने के बाद समर्थकों और विरोधियों के बीच बहस तेज हो गई। कुछ लोगों ने इसे कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बताया, जबकि कई यूजर्स ने इसे सिर्फ राजनीतिक कटाक्ष करार दिया।

शशि थरूर का मजाकिया जवाब
इस पूरे विवाद के बीच सबसे ज्यादा चर्चा शशि थरूर के जवाब की हो रही है। कांग्रेस सांसद ने उसी पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा, ‘मुझे लगता है उन्होंने ‘तमिलियन’ कहा था, ‘कैमेलियन’ नहीं।’ थरूर के इस जवाब को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं थरूर
कई यूजर्स ने इसे उनकी हाजिरजवाबी बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक बयानबाजी को हल्का करने की कोशिश माना। थरूर अपने शब्दों के चयन और व्यंग्यात्मक अंदाज के लिए पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। अब यह मामला भी राजनीतिक बयान से ज्यादा सोशल मीडिया की दिलचस्प लड़ाई बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *