चंद्रनाथ रथ हत्या का शार्प शूटर निकला उप्र क्षत्रिय महासभा नेता, दूसरे दो बिहार से

बलिया का राज सिंह उर्फ चंदन शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर में बंदी ; रडार पर बिहार-पूर्वांचल के शूटर
शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की सनसनीखेज हत्या  में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. उत्तर प्रदेश के बलिया और बिहार के बक्सर से तीन शूटर पकडे गये हैं. आरोपितों की एक छोटी सी तकनीकी गलती ने इस हाई-प्रोफाइल हत्या का रहस्य खोल दिया.

अयोध्या/बलिया/कोलकाता , 11 मई 2026,पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में उत्तर प्रदेश के बलिया के राज सिंह उर्फ चंदन पकड़ा  गया है. कोलकाता पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में यह पकड हुई.  6 मई की रात नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम में नकाबपोश हमलावरों ने चंद्रनाथ की एसयूवी रोककर उनकी हत्या की थी. पुलिस की विशेष जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बिहार के बक्सर से मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को भी पकड़ा.सिल्वर रंग की कार से भाग रहे शूटरों ने हत्या बाद बाली टोल प्लाजा पर नकद की बजाय यूपीआई (UPI) से टोल टैक्स भुगतान किया था, जिससे पुलिस को उनका मोबाइल नंबर मिल गया.

इसी ट्रांजैक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर ट्रैक कर पुलिस हत्यारों की दहलीज तक पहुंच गई. टोल प्लाजा पर लगे हाई डेफिनिशन कैमरों ने कार और उसमें बैठे लोगों के चेहरे साफ कर दिए, जिससे जांच एजेंसियों को आरोपितों की  पहचान में बड़ी मदद मिली.

फर्जी नंबर प्लेट और क्लोन कार का खेल

शूटरों ने पुलिस को चकमा देने को सिल्वर रंग की हैचबैक कार पर सिलीगुड़ी की एक असली कार की फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी. जांच में सामने आया कि अपराधियों ने ऑनलाइन सेल पोर्टल से एक कार की फोटो देखकर उसकी क्लोन नंबर प्लेट तैयार की थी. इस चालाकी का उद्देश्य जांच एजेंसियों को भ्रमित करना था, ताकि कार  ट्रैक न हो सके. हालांकि, तकनीकी फुटप्रिंट्स और सीसीटीवी फुटेज के सामने अपराधियों की यह चतुराई विफल हुई और पुलिस ने पूरा नेटवर्क छिन्न-भिन्न कर दिया.

बलिया के राज सिंह का आपराधिक इतिहास

पकड़ा  मुख्य आरोपित बलिया के आनंद नगर का राज सिंह उर्फ चंदन क्षत्रिय महासभा का महासचिव भी है.राज सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है; उस पर साल 2020 में एक अंडा व्यवसायी की हत्या का आरोप है और वह अभी जमानत पर था. उसके सोशल मीडिया पर कई बड़े नेताओं के साथ फोटो हैं. राज सिंह बलिया के एक भाजपा नेता की बेटी की शादी में लखनऊ गया था, जहाँ से लौटते उसे अयोध्या में दबोच लिया गया.

बिहार और पूर्वांचल के शूटरों का हाथ

जांच अधिकारियों के अनुसार, इस हत्या के लिए बिहार और पूर्वांचल के पेशेवर शूटर बुलाये गये थे. मयंक राज और विक्की मौर्य बक्सर से पकड़े गये। राज सिंह के बक्सर कनेक्शन की भी जांच हो रही है. आरोपितों ने 6 मई की रात मध्यग्राम में चंद्रनाथ रथ की गाड़ी रोककर उन पर हमला किया था. पुलिस पकड़े गए आरोपितों को कोलकाता ले गई है, जहां उनसे हत्या का कारण और षड्यंत्रकारी मास्टरमाइंड के बारे में कड़ी पूछताछ होगी।
मेरा बेटा निर्दोष, शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में पकड़े गये राज सिंह की मां का बड़ा दावा; बोलीं- हम तो अयोध्या दर्शन करने गए थे
राज सिंह की मां जामवंती सिंह ने अपना बेटा निर्दोष बता पुलिस पर फर्जी गिरफ्तारी का आरोप लगाते हुए आजमगढ़ रेंज के डीआईजी को शिकायती पत्र सौंपा है.उनका कहना है कि उनका परिवार कभी कोलकाता नहीं गया और न ही वहां कोई रिश्तेदारी है. उनका दावा है कि वह 9 मई 2026  सुबह अपने बेटे के साथ अयोध्या में थीं. सुबह 8:30 बजे दोनों ने दर्शन किए और फिर एक ढाबे पर खाना खाया. जब वे वापस बलिया जाने को निकले, तभी एसओजी टीम ने उनके बेटे और साथ के पांच अन्य जनें पकड़ लिये. पुलिस 10 मई दोपहर 2 बजे राज सिंह को उठा ले गई और उसकी गिरफ्तारी बक्सर से दिखा बंगाल ले जाया गया.
‘लखनऊ में शादी के बाद गए थे अयोध्या’

जामवंती सिंह के अनुसार,वे सभी एक नेता की बेटी की शादी में लखनऊ गए थे.शादी बाद वे अयोध्या दर्शन को चले गए.उन्होंने मीडिया के सामने दुख व्यक्त किया कि उनका बेटा इस षड्यंत्र में जबरन फंसाया गया है. उनका लड़का कोलकाता के उस मर्डर केस में नहीं था.मां ने गुहार लगाई है कि राज सिंह पूरी तरह निर्दोष है और उससे अन्याय नहीं होना चाहिए.

राज सिंह उर्फ चंदन

बलिया के राज सिंह प्रभाव की तस्वीरें वायरल, उप्र से बंगाल तक हलचल 
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में आरोपित बलिया के राज सिंह की अब उत्तर प्रदेश के मंत्री दयाशंकर सिंह और भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल हो रही हैं।

क्या प्रभावशालियों के संरक्षण में था?
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या मामले में बलिया के राज सिंह उर्फ चंदन की पकड बाद उसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिनमें वह उत्तर प्रदेश के कई बडे भाजपा नेताओं के साथ दिख रहा है.

गिरफ्तारी से पहले राज सिंह लखनऊ में एक हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में था. 7 मई को लखनऊ में भाजपा एमएलसी रवि शंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह की बेटी की शादी में राज सिंह को देखा गया था.

दिग्गजों के साथ फोटो
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में राज सिंह उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह, भाजपा MLA प्रिंसू सिंह और अन्य कई विधायकों के साथ खड़ा दिख रहा है.

TOPICS:
बलिया
चंद्रनाथ रथ
उत्तर प्रदेश
पश्चिम बंगाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *