लव जिहाद:15 साल की नेहा को बहन बताता,राखी बंधवाता तौफीक बन गया था घर का
Hurt By Being Ignored So Plotted Murder In Ashok Nagar Entered House Pretending To Be His Sister
दिल्ली में खूनी वारदात.. ‘नजरअंदाज करने से था आहत तो रची मर्डर की साजिश’, बहन बोलकर कर ली घर में एंट्री
दिल्ली के अशोकनगर में सोमवार को 19 वर्षीय लड़की को एक शख्स ने छत से धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी तौफीक ने पूछताछ में खुलासा किया है कि चार साल पहले लड़की की उम्र करीब 15 साल थी। वह पहली बार लड़की से तब मिला था। इसके बाद से दोनों में दोस्ती हो गई।
फॉलो करे
नई दिल्ली: ज्योति नगर के अशोक नगर में 19 साल की लड़की को पांच मंजिला मकान की छत से फेंकने वाले तौफीक (26 वर्ष) को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस पूछताछ में तौफीक ने दावा किया कि लड़की कुछ समय से बात नहीं कर रही थी। शक था कि किसी और लड़के से दोस्ती की वजह से इग्नोर कर रही है। इसलिए षडयंत्ररच हत्या की । प्लानिंग के साथ लड़की के मकान की छत पर पहुंचा, जहां से नीचे फेंक दिया। पुलिस अफसरों ने बताया कि तौफीक को रिमांड पर लिया गया है, जिससे डिटेल में पूछताछ करनी है। सीन रीक्रिएट करने के लिए क्राइम स्पॉट पर भी ले जाएगा।
पांच मंजिला मकान की छत से फेंका था
डीसीपी (नॉर्थ ईस्ट) आशीष मिश्रा ने बताया कि तौफीक उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर स्थित टांडा का रहने वाला है। इसे बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया । अशोक नगर निवासी 19 साल की लड़की के छत गिरने की कॉल सोमवार सुबह 8:30 बजे मिली थी। जांच में पता चला कि तौफीक ने इसे पांच मंजिला मकान की छत से फेंका था। गंभीर घायल लड़की ने देर रात जीटीबी अस्पताल में इलाज में दम तोड़ दिया था। ज्योति नगर थाने में मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ दी गई थी। अभी मामले की जांच जारी है।
पुलिस सूत्रों ने क्या बताया?
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तौफीक ने पूछताछ में बताया है कि चार साल पहले लड़की की उम्र 15 साल थी तो वह पहली बार लड़की से तब मिला था। लड़की से उसका फोन नंबर का आदान-प्रदान किया। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। वह लड़की के घर भी आने-जाने लगा और परिवार से घुलमिल गया। कुछ समय से लड़की जॉब करने लगी तो इग्नोर कर रही थी। शक था कि लड़की अब किसी दूसरे लड़के से बात करती है। लड़की को समझाया, लेकिन नहीं मानी । यह उसे सहन नहीं हुआ,इसलिए हत्या का फैसला कर लिया।
बुर्का पहन कर भाग गया था
सोमवार सुबह 7:30 बजे सीढ़ियों पर लगे गेट को उसने भीतर हाथ डाल कर खोला। इसके बाद मकान की छत पर चढ़ गया। वह जानता था कि लड़की रोजाना सुबह पानी की टंकी चेक करने और कपड़े सुखाने वहां आती है। जैसे ही ऊपर आई तो ज्यादा बात नहीं करते हुए उठा कर पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। वह साजिशन बुर्के में आया था क्योंकि नेहा फ्लैट सिस्टम बिल्डिंग में रहती थी । कोई पहचान नहीं सके, इसलिए बुरका पहना था।
पहुंचा था टांडा में रिश्तेदार के घर
पुलिस को पूछताछ में तौफीक ने बताया कि हत्या बाद वह शाहदरा मेट्रो स्टेशन गया। इसके बाद सराय काले खां बस अड्डा पहुंचा, जहां से उत्तर प्रदेश के रामपुर के लिए बस में सवार हो गया। वह अपने गांव जाने के बजाय किसी रिश्तेदार के यहां पहुंचा था। घर वालों को वारदात की खबर लग चुकी थी। तौफीक अपने साथ फोन नहीं ले गया था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो रहा था। बहरहाल, पुलिस ने दबाव बनाया तो तौफीक पकड़ में आ गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तौफीक मंडोली रोड मार्केट में बेलदार था। परिवार के सामने वह मृतक लड़की और उसकी दो अन्य बहनों को बहन ही बोलता था। परिजनों ने बताया कि वह राखी भी बंधवाता था। इसलिए उसके घर आने-जाने पर किसी को कोई एतराज नहीं था। दूसरी तरफ, तौफीक नेहा से शादी करने के ख्वाब देखने लगा था, लेकिन पिछले डेढ़-दो महीने से मृतका ने उससे दूरी बना ली थी। पुलिस उसे रिमांड पर लाकर अब डिटेल पूछताछ करेगी।
