लस्ट जिहाद:7 साल,3 बच्चों बाद पता चला, संदीप था असल में सलमान
7 साल तक संदीप समझ सलमान के साथ रही युवती, तीन बच्चे हुए तो आधार कार्ड से खुला असली नाम
बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में पहचान छिपाकर सात साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का मामला सामने आया है. देवरिया की 28 वर्षीय युवती का आरोप है कि सलमान ने अपना नाम संदीप बताकर उससे शादी का वादा किया. तीन बच्चे हुए. गांव में आधार कार्ड से असली पहचान सामने आई तो विवाद हुआ. पुलिस ने सलमान को चंडीगढ़ से पकड़ा है .
आधार कार्ड से खुली सलमान की असली पहचान. (Photo: Screengrab)
बिजनौर ,03 नवंबर 2026, धामपुर क्षेत्र में युवती के साथ पहचान छिपाकर सात साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का मामला सामने आया है. हबीब्बाला गांव के सलमान ने अपना नाम संदीप बताकर देवरिया की 28 वर्षीय युवती से दोस्ती की. उसे शादी का वचन दिया तो दोनों साथ रहने लगे.सात साल चले इस रिश्ते में तीन बच्चे भी हुए. युवती युवक को संदीप समझती रही. भेद तब खुला जब युवती बच्चों को टीका लगवाने गई । आधार कार्ड से युवक का नाम सलमान था. इससे विवाद हुआ और युवती ने पुलिस शिकायत की. पुलिस ने मुकदमा लिख सलमान को चंडीगढ़ से पकड़ लिया .
मिली जानकारी के अनुसार, देवरिया की 28 वर्षीय युवती वर्ष 2019 से चंडीगढ़ के एक मॉल में नौकरी करती थी. बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के हबीब्बाला गांव का ऑटो चालक सलमान रोज युवती को लाने और ले जाने का काम करता था. तभी दोनों की जान-पहचान हुई।धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ गई. सलमान ने युवती को अपना नाम संदीप बताया था. युवती उसकी असली पहचान से अनजान थी. समय के साथ दोनों में नजदीकियां बढ़ीं. सलमान ने युवती से शादी का वादा किया और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे. दोनों करीब सात साल तक साथ रहे. इस दौरान उनके तीन बच्चे हुए. युवती का आरोप है कि इतने लंबे समय तक साथ रहने के बावजूद उसे सलमान की असली पहचान के बारे में पता नहीं चला.
गांव पहुंचने पर आधार कार्ड से खुला असली पहचान का भेद
कुछ समय पहले सलमान युवती और बच्चों को अपने गांव हबीब्बाला लेकर आया. युवती करीब एक महीने तक वहां रही. इसी दौरान बच्चों को टीका लगवाने के लिए जाने पर आधार कार्ड के जरिए उसे पता चला कि जिस व्यक्ति को वह संदीप समझ रही थी, उसका असली नाम सलमान है. असली नाम सामने आने के बाद युवती ने इस बारे में सवाल उठाए और विरोध किया. आरोप है कि इसके बाद विवाद बढ़ गया और सलमान ने उसके साथ मारपीट की. महिला का आरोप है कि सलमान तीनों बच्चों को अपने पास रखकर उसे घर से निकाल दिया. इस घटना के बाद युवती ने पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की. हालांकि, उसका कहना है कि शुरुआत में उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई.
बिजनौर के पुलिस अधीक्षक के.के. बिश्नोई के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि सलमान कुछ समय पहले उसे और बच्चों को अपने गांव लेकर आया था. वहां सलमान के परिजनों ने उस पर मुसलमान बनने का दबाव बनाया. युवती ने इसका विरोध किया. इसके बाद सलमान पर उसके साथ मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया गया है. पुलिस अधीक्षक के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने जबरन संबंध बनाने, नाम बदलकर शादी करने और मुसलमान बनने के लिए दबाव बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में कार्रवाई की है. इन आरोपों की जांच की जा रही है.
युवती का मेडिकल हुआ, बयान की प्रक्रिया जारी
शिकायत मिलने के बाद धामपुर थाने में सलमान पर मुकदमा हुआ. सलमान की धरपकड़ पुलिस टीमें गठित हुई. पुलिस टीम ने चंडीगढ़ में छापामार सलमान को पकड़ लिया.पुलिस के अनुसार, सलमान को जेल भेजा जा रहा है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. पुलिस पीड़िता का मेडिकल करा बयान ले रही है. पुलिस मामला जांच रही है। युवती की शिकायत, पहचान छिपाने के आरोप, शादी का भरोसा देने, मारपीट और मुस्लिम बनाने को दबाव बनाने जैसे बिंदुओं की जांच हो रही है. पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर कानूनी हो रही है.


