सप्ताहांत-POP से दून सड़कों पर होगी मारामारी, बाहर निकलें तो जानें रुट प्लान

वीकेंड पर मसूरी-चकराता में बढ़ेगी जाम की समस्या, देहरादून पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान

स्कूलों की छुट्टियों के कारण दिल्ली-एनसीआर से मसूरी और चकराता आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने से वीकेंड पर जाम की समस्या हो सकती है।

देहरादून 06 जून 2026 । स्कूलों में छुट्टियां पड़ने से दिल्ली और एनसीआर से बड़ी संख्या में पर्यटकों के मसूरी एवं चकराता आने की संभावना है, जिसके चलते वीकेंड पर जाम की समस्या बढ़ सकती है।

यातायात दबाव की समस्या को देखते हुए पुलिस ने यातायात प्लान तैयार किया है, जिसमें शहर में यातायात संचालन को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी सिटी और यातायात की देखरेख में संयुक्त रूप से ड्यूटी प्वाइंट तैयार किए गए हैं।

  1. इसमें आशारोडी, डोईवाला व रायवाला से राजपुर और कैंट किमाडी होते हुए मसूरी तथा देहरादून शहर से विकासनगर होते हुए चकराता जाने व आने वाले वाहनों के लिए मार्ग को चार सुपर जोन, 10 जोन और 19 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

यातायात व्यवस्था देखते हुए 130 अधिकारी व कर्मचारी तैनात हुए है। साथ ही दो ड्रोन टीमों के माध्यम से मसूरी, देहरादून शहर एवं मसूरी मार्ग के सभी रूटों पर नजर रखी जाएगी।

रूट और डायवर्जन प्लान

उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से मसूरी जाने वाले वाहनों को रूट
प्लान ए: डाटकाली-आरटीओ चेकपोस्ट-ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा-आइएसबीटी-शिमला बाईपास-सेंट ज्यूड्स चौक-कमला पैलेस-बल्लीवाला फ्लाई ओवर-बल्लूपुर-कैंट तिराहा-सप्लाई डिपो-जोहड़ी तिराहा-पुरकुल गांव तिराहा-कुठालगेट-मसूरी
प्लान बी: ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा-लक्ष्मी धर्मकांटा तिराहा-सेंट ज्यूड्स चौक-कमला पैलेस-बल्लूपुर चौक-कैंट चौक-सर्किट हाउस तिराहा-बीजापुर गांव-किमाड़ी से हाथीपांव होते हुए मसूरी जा सकेंगें।
एक्सप्रेस वे (डाटकाली से चकराता ) को: डाटकाली-आरटीओ चेकपोस्ट-ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा-जीएमएस रोड होते हुए सेंट ज्यूड्स चौक-नया गांव-सिंघनी वाला से न्यू देहरादून पोंटा फ्लाई ओवर-लांघा रोड से-चकराता- प्रेमनगर-बल्लूपुर चौक-कौलागढ़-कैंट तिराहा-सप्लाई डिपो-किमाड़ी-लंबीधार-हाथीपांव-जीरो बैंड-मसूरी
वापसी का रूट प्लान
मसूरी से हिमाचल जाने वाले वाहनों को
कुठालगेट-पुराना राजपुर रोड-साईं मंदिर डायवर्जन-जोहड़ी गांव कट से सीएसडी तिराहा-कैंट तिराहा-बल्लूपुर से अपने गंतव्य स्थान तक
मसूरी से आशारोड़ी जाने वाले वाहनों को: कुठालगेट-पुराना राजपुर रोड-साईं मंदिर-डायवर्जन-दिलाराम-यूकेलिप्टस-ईसी रोड-फव्वारा चौक-रिस्पना पुल- आइएसबीटी-आशारोड़ी
मसूरी से ऋषिकेश मार्ग-कुठालगेट-पुराना राजपुर रोड-साईं मंदिर-किरशाली चौक-कालागांव-मालदेवता-थानों रोड-भानियावाला तिराहा-ऋषिकेश
ऋषिकेश और हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहनों को
ऋषिकेश-एयरपोर्ट तिराहा-एसडीआरएफ तिराहा-थानो रोड-महाराणा प्रताप तिराहा-छह नंबर पुलिया-लाडपुर तिराहा-सहस्रधारा क्रासिंग-आइटी पार्क-किरशाली चौक-साईं मंदिर तिराहा-डायवर्जन-कुठालगेट-मसूरी
डोईवाला-मोहकमपुर फ्लाईओवर-कैलाश अस्पताल से यू टर्न होते हुए जोगीवाला-छह नंबर पुलिया-लाडपुर तिराहा-सहस्त्रधारा क्रासिंग-आइटी पार्क पार्क-किरशाली चौक-साईं मंदिर तिराहा-डाईवर्जन-कोठालगेट-मसूरी

 IMA पासिंग आउट परेड की तैयारी, 6 से 11 जून तक कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड (POP) के कारण यातायात डायवर्ट किया गया है। यह डायवर्जन 6, 9 और 11 जून सुबह के समय प्रभावी रहेगा।

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में 13 जून को होगी पासिंग आउट परेड
भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड (पीओपी) कार्यक्रम के समय पुलिस ने यातायात डायवर्ट किया है।

छह जून को प्रातः पांच से 10 बजे तक, नौ जून को प्रातः पांच से 10 बजे तक और 11 जून को प्रातः पांच से 11:30 बजे तक यातायात डायवर्ट रहेगा। परेड के समय आइएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा । आइएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।

बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा जाएगा।

प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक व मिट्ठी बेरी होते हुए शिमला बाईपास रोड, निरंजनपुर मंडी से शहर की ओर भेजा जाएगा।

विशेष परिस्थिति में प्रेमनगर से आने वाले यातायात को एमटी सेक्शन गेट से आइएमए के अंदर से रांघडवाला की ओर भेजा जाएगा।

सेलाकुई और भाऊवाला से आने वाले सभी भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव से शहर की ओर भेजा जाएगा।

देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *