हिंदू छात्र को कलमा,सूरह अल-फातिहा का होमवर्क, शिक्षिका बर्खास्त
स्कूल में विवाद: सेकंड क्लास के हिंदू छात्र को मिला कलमा याद करने का होमवर्क, शिक्षिका बर्खास्त
Hyderabad School Kalma Controversy: हैदराबाद के एक निजी स्कूल में दूसरी क्लास के छात्र को कथित तौर पर कलमा और सूरह अल-फातिहा याद करने का होमवर्क दिए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. छात्र के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. विवाद बढ़ने पर स्कूल ने संबंधित शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया है जबकि इस घटना ने स्कूलों में धार्मिक शिक्षा और अभिभावकों की सहमति को लेकर नई बहस छेड़ दी है.
ख़बरें फटाफट
गूगल पर
News18 चुनें
विज्ञापन
Hyderabad School Kalma Controversy: हैदराबाद के सैदाबाद इलाके के एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र को दिए गए होमवर्क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि स्कूल ने एक हिंदू छात्र को कलमा और सूरह अल-फातिहा याद करने और कक्षा में सुनाने के लिए कहा था. मामला सामने आने के बाद छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. वहीं बढ़ते विवाद के बीच स्कूल ने संबंधित शिक्षिका को नौकरी से हटा दिया है.
स्कूल में विवाद हिंदू छात्र को मिला कलमा याद करने का होमवर्क
school news, education news, Hyderabad School News, Hyderabad School Kalma Controversy हैदराबाद स्कूल में कलमा को लेकर विवाद.
विज्ञापन
दूसरी कक्षा के छात्र ने घर पहुंचकर बताई पूरी बात
यह मामला हैदराबाद के सैदाबाद स्थित सक्सेस स्कूल (Success School)का बताया जा रहा है. छात्र के माता-पिता के अनुसार दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला उनका बेटा स्कूल से घर लौटने के बाद उन्हें बताया कि उसे होमवर्क में कलमा और सूरह अल-फातिहा याद करने के लिए दिया गया है. इतना ही नहीं, छात्रों से इन्हें कक्षा में सुनाने के लिए भी कहा गया था.बच्चे की बात सुनने के बाद परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से इस फैसले पर सवाल उठाए. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
विज्ञापन
परिजनों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का लगाया आरोप
छात्र के माता-पिता का कहना है कि बिना परिवार की अनुमति के किसी दूसरे धर्म की धार्मिक प्रार्थनाएं याद करने और सुनाने के लिए कहना उचित नहीं है.उनका आरोप है कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.परिजनों का कहना है कि सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए लेकिन किसी भी छात्र को उसकी या उसके परिवार की सहमति के बिना किसी अन्य धर्म की धार्मिक सामग्री पढ़ने या याद करने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए.
विज्ञापन
संबंधित खबरें
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड भर्ती परीक्षा स्थगित, देखें नई डेट
हाथ में थी 35 लाख की नौकरी, पर निकल पड़े UPSC देने, पहली बार में बन गए IPS
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने के लिए देश के कौन से 3 IITs हैं सबसे बेस्ट?
कौन हैं IPS पंकज यादव, प्रेग्नेंट पत्नी की जगह संभालेंगे कमाल, गजब का तबादला
पुलिस के पास पहुंचा मामला
मामला बढ़ने पर छात्र के परिजनों ने सैदाबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है.पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में लोक अभियोजक (Public Prosecutor)से कानूनी राय मांगी गई है. कानूनी राय मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है.
शिक्षिका को किया गया बर्खास्त
घटना को लेकर विवाद बढ़ने और शिकायत दर्ज होने के बाद सक्सेस स्कूल ने संबंधित शिक्षिका को सेवा से हटा दिया है.स्कूल प्रबंधन की ओर से शिक्षिका को नौकरी से निकालने का फैसला लिया गया हालांकि इस मामले में स्कूल की ओर से विस्तृत सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन शिक्षिका की सेवा समाप्त किए जाने की पुष्टि की गई है.
विज्ञापन
अभिभावकों ने उठाए सवाल
इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भी बहस छिड़ गई है. कई अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए लेकिन किसी भी छात्र पर किसी विशेष धर्म की धार्मिक प्रार्थना या धार्मिक पाठ सीखने का दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए.अभिभावकों ने कहा कि यदि किसी तरह की धार्मिक शिक्षा दी भी जाती है तो वह पूरी तरह स्वैच्छिक होनी चाहिए और इसके लिए परिवार की सहमति जरूरी होनी चाहिए.
जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर
फिलहाल पूरा मामला पुलिस जांच के दायरे में है.पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी. वहीं इस घटना ने स्कूलों में धार्मिक गतिविधियों, छात्रों के अधिकारों और अभिभावकों की सहमति जैसे मुद्दों पर नई चर्चा शुरू कर दी है.अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होती है.
About the Author
authorimg
Dhiraj Rai
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी पर काम करते हैं. करीब 16 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय है. दैनिक भास्कर भोपाल में बतौर रिपोर्टर करियर की शुरुआत करने के बाद हिन्दुस्तान इलाहाबाद में रिपोर्टर और डेस्क पर बतौर सब एडिटर काम किया. कुछ समय तक अलग अलग टीवी चैनल्स में भी कार्यरत रहे. इसके बाद दैनिक भास्कर डॉट कॉम से डिजिटल जर्नलिज्म की शुरुआत हुई. दैनिक भास्कर भोपाल की डिजिटल टीम दैनिक भास्कर डॉट कॉम के अलावा भास्कर की बिजनेस वेबसाइट मनी भास्कर डॉट कॉम की नोएडा टीम में भी काम किए. इसके बाद हिन्दुस्तान की वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान की रीलॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे. उसके बाद अलीबाबा ग्रुप के यूसी ब्रॉउजर के साथ बतौर कंटेंट मैनेजर काम किया. जर्नलिज्म करियर के दौरान बतौर रिपोर्टर पॉलिटिकल, प्रशासनिक, बिजनेस, क्राइम, कला संस्कृति के साथ साथ धर्म-आध्यात्म, महाकुंभ आदि को कवर करने का विशेष अनुभव है. साथ ही लोकसभा व राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज टीम तथा अन्य कई विशेष प्रोजेक्ट का हिस्सा रहे. राजनीतिक व धर्म आध्यात्म, बिजनेस को कवर करने में विशेष रूचि रहती है. माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन, भोपाल से पत्रकारिता में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
असिस्टेंट एडिटर
google-color.svg
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :
All India
First Published :
July 16, 2026, 11:24 IST
फोटो
धान की रोपाई का सही समय और तरीका क्या है? कृषि विशेषज्ञ ने दिए जरूरी सुझाव
आमिर खान ने क्यों 60 की उम्र में किया शादी का फैसला? दोस्त ने खोला बड़ा राज
पैपराजी पर भड़की मौनी रॉय, आखिर ऐसा क्या कह दिया कि डिलीट करनी पड़ी पोस्ट
महिला उद्यमी की सफलता: घर के अचार को बनाया ब्रांड, अब हर महीने बढ़ रहा कारोबार
दिल्ली-मुंबई की तरह चमक रहा बिहार का ये रेलवे स्टेशन, देखें तस्वीरें
और देखें
ताज़ा समाचार
ऐसा कॉलेज जहां 100% प्लेसमेंट, मिली 90 लाख की नौकरी, कैसे मिलता है एडमिशन?
स्कूल में विवाद: हिंदू छात्र को मिला कलमा याद करने का होमवर्क
5 लाख में हुआ नीट यूजी पेपर का सौदा, आरोपी के मोबाइल में मिले 111 असली सवाल
SSC CGL 2026: 12,256 पदों के लिए 31 लाख से ज्यादा दावेदार, कब होगी परीक्षा?
IIT से किया CSE, फिर बनाया AI स्टार्टअप, अब एक ही दिन में कमाए 77 करोड़ रुपये
और पढ़ें
Trending Topics
इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना
E20 पेट्रोल
आमिर खान शादी
सोनम वांगचुक अनशन
राम मंदिर दान चोरी
बांकीपुर उपचुनाव
बिहार बाढ़
राजस्थान प्रसूता डेथ केस
उत्तराखंड एसआईआर
नकली सामान
Hot On Social
आज का राशिफल
आज का लव राशिफल
आज का पंचांग
जगन्नाथ रथ यात्रा
अंक ज्योतिष
गुरु पूर्णिमा तारीख
भूषण तिवारी एनकाउंटर
पंतजलि फूड्स शेयर
Language Sites
Hindi News
Marathi News
Gujarati News
Bengali News
Tamil News
Telugu News
Kannada News
Malayalam News
Punjabi News
Urdu News
Assam News
Odia News
News18 Group Sites
CricketNext
Moneycontrol
FirstPost
CompareIndia
CNBCTV18
History India
MTV India
Clear Study Doubts
Education Franchisee Opportunity
CAprep18
Follow Us On
News18 App
Download Now
होम
लाइव टीवी
गेम्स
लोकल