उप्र:माहे रमजान में तीन मौलाना यौन अपराधों में गिरफ्तार

Muzaffarnagar Maulana Arrested for Sexually Abusing Student at Madrasa
मुजफ्फरनगर के मदरसे में पशुता, 70 वर्षीय मौलाना ने 11 वर्षीय बच्चे से किया कुकर्म; अरेस्ट
मुजफ्फरनगर में एक 70 वर्षीय मौलाना को मदरसे के नाबालिग छात्र से कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने POCSO और BNS धाराओं में कार्रवाई की है.
उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर जिले में  की एक दिल दहला देने वाली पाशविक  घटना सामने आई है. 70 वर्षीय मौलाना ने मदरसे के ही एक नाबालिग छात्र से कुकर्म किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपित मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र की है.

मामला थाना क्षेत्र के जामिया इस्लामिया गुलजार-ए-मोहम्मदी मदरसे का है. बताया जा रहा है कि 7 सितंबर 2024 को मौलाना इकबाल ने मदरसे में पढ़ने वाले एक अबोध से यह घिनौना कृत्य किया था. तब किसी ने छिपकर मौलानी की इस काली करतूत का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बच्चे की उम्र 11 साल बताई जा रही है.

मौलाना ने दी थी धमकी, डर गया था बच्चा
वीडियो वायरल होने पर जब पीड़ित छात्र के परिजनों ने उससे पूछताछ की, तो उसने आपबीती सुनाई. छात्र ने बताया कि मौलाना ने उससे जबरदस्ती की और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. इसी डर से उसने किसी को यह बात नहीं बताई.

पुलिस ने किया गिरफ्तार
परिजनों की लिखित शिकायत मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस ने मौलाना इकबाल (निवासी तावली) पर पॉक्सो (POCSO) और बीएनएस (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा. पुलिस ने  मौलाना गिरफ्तार कर लिया है.

एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़ित और मौलाना की पहचान हुई. पीड़ित के पिता की लिखित शिकायत पर सुसंगत धाराओं में मामला लिख  मौलाना इकबाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड ली गई है और इस मामले में कठोरतम कानूनी कार्रवाई होगी.

(रिपोर्ट- रविन्द्र सिंह, मुजफ्फरनगर)

हापुड़ में मौलाना की शर्मनाक करतूत, 14 वर्षीय बच्ची की गर्भवती, बेटी को दिया जन्म
पिलखुवा थाना क्षेत्रान्तर्गत सिखेड़ा में मौलाना इस्लाम (पुत्र मकसूद) रहता था,इसने पड़ोसी बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाकर उसे गर्भवती कर दिया.

Hapur minor girl rape and pregnant maulana arrested child birth हापुड़ में मौलाना की शर्मनाक करतूत, 14 साल की मासूम की प्रेग्नेंट, बेटी को दिया जन्म
पुलिस गिरफ्त में मौलाना

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मजदूर परिवार की नाबालिग बेटी को पड़ोसी मौलाना ने अपनी हवस का शिकार बना डाला. मौलाना की इस घिनौनी करतूत का पता तब चला, जब बच्ची प्रेग्नेंट हो गयी और एक बच्चे को जन्म दिया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच हो रही है.

इसे लेकर इलाके के आक्रोशित लोग मौलाना पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उधर इस घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजन बेहद अवसाद में हैं. स्थानीय प्रशासन पीड़िता के स्वास्थ्य के साथ उसकी काउंसलिंग करा रहा है. जबकि पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्रान्तर्गत सिखेड़ा में मौलाना इस्लाम (पुत्र मकसूद) रह रहा था, जबकि मौलाना के पड़ौस में ही अमरोहा जिले का एक मजदूर परिवार  कर रहा है. मौलाना इस्लाम ने अपने पड़ौसी परिवार की 14 वर्षीय बच्ची को अकेला पाकर उससे जबरन दुष्कर्म किया. आरोप है कि मौलाना ने दुष्कर्म के बाद बच्ची को इतना डरा- धमका दिया कि उसने मौलाना की इस घिनौनी करतूत की शिकायत भी अपने परिवारीजनों से नहीं की. इसी का फायदा उठाते हुए मौलाना इस्लाम समय-समय पर बच्ची से दुष्कर्म करता रहा.

बच्ची को दिया जन्म
बताया जा रहा है कि 14 साल की बच्ची मौलाना की इस घिनौनी करतूत से प्रेग्नेंट हो गई और  उसके पेट में असहनीय दर्द शुरू हो गया और बच्ची ने 14 फरवरी की शाम अपने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दे दिया. परिवार के लोगों ने जब अपनी नाबालिग बेटी मां बनते देखी, तो उनके होश उड़ गये. इस पर बच्ची ने मौलाना की दुष्कर्म वाली कहानी बताई. जिसे सुनकर परिवार के रौंगटे खड़े हो गये.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
परिवारीजनों ने पूरे मामले की शिकायत पिलखुवा थाना पुलिस से की. पुलिस ने मौलाना इस्लाम पर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म  की गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा और उसे तत्काल कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *