‘कॉमेडियन,जोकर पार्टी कांग्रेस’,राहुल के कार्यक्रम में PM की मिमिक्री पर थू-थू
‘कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी कांग्रेस’, राहुल गांधी के कार्यक्रम में PM की मिमिक्री पर बवाल
स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के प्रधानमंत्री की नकल करने पर विवाद छिड़ गया है. राहुल गांधी भी मंच पर मौजूद थे, जिससे भाजपा ने कांग्रेस पर महिलाओं और मातृशक्ति का अपमान करने का आरोप लगाया है. भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को ‘कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी’ कहकर निशाना साधा है.
राहुल गांधी के इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान कॉमेडियन पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री की मिमिक्री की.
नई दिल्ली, 20 सितंबर 2026, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर विवाद शुरू हो गया है. कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल की. इस दौरान राहुल गांधी भी मंच पर मौजूद थे. अब भाजपा ने इस पूरे मामले को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है.
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कार्यक्रम में हुए प्रदर्शन को ‘भद्दा’ और ‘अशोभनीय’ बताया. उन्होंने कहा कि सस्ते और भद्दे मजाक को कोई सही सोच वाला व्यक्ति मनोरंजन नहीं मान सकता.
केसवन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ऐसे लोगों का समर्थन कर रहे हैं. इस तरह के कार्यक्रमों से खुद को जोड़ रहे हैं. राहुल गांधी में राजनीतिक नेता के तौर पर गंभीरता नहीं है. केसवन ने आरोप लगाया कि इस मिमिक्ररी के जरिए महिलाओं का भी अपमान किया गया. उन्होंने कहा कार्यक्रम में एक बुजुर्ग महिला (PM की मां) का मजाक उड़ाया ।
Rahul Gandhi addresses students in Indore, attacks BJP and Modi government over unemployment and system capture.
इंदौर में राहुल गांधी ने छात्रों को किया संबोधित, BJP और सिस्टम पर साधा निशाना
किरेन रिजिजू बोले- ‘कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी कांग्रेस’
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस मामले पर कांग्रेस को घेरा. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस को ‘कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी’ बताया. रिजिजू ने लिखा कि कांग्रेस का यह दौर अब खत्म हो चुका है.
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की नकल के जरिए उनकी सार्वजनिक शैली और हाव-भाव की नकल की गई. इसको लेकर पार्टी ने राहुल गांधी की मौजूदगी पर भी सवाल उठाए हैं.
दरअसल, यह विवादित मिमिक्ररी स्किट इंदौर में 19 सितंबर को हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हुई थी. स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने मंच पर प्रधानमंत्री मोदी की बोलने की शैली और हाव-भाव की नकल की. इस दौरान राहुल गांधी भी उनके साथ मंच पर थे.
स्किट के एक हिस्से में प्रधानमंत्री मोदी के एक पुराने कार्यक्रम से जुड़े प्रसंग की नकल की गई. भाजपा नेताओं का कहना है कि इस स्किट में प्रधानमंत्री की बुजुर्ग दिवंगत मां का मजाक उड़ाया गया. इसी को लेकर भाजपा ने इसे महिलाओं और मातृशक्ति के अपमान से जोड़ा है. हालांकि मणि की कॉमेडी को प्रधानमंत्री मोदी का अपनी सभा में मंच से एक वृद्धा को कुर्सी देने के निर्देश देने से भी जोडा जा सकता है।
पीयूष गोयल बोले- असंस्कारी नाराज फूफा
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी सोशल मीडिया पर राहुल गांधी पर तंज कसा. उन्होंने लिखा, ‘असंस्कारी नाराज़ फूफा!’ गोयल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार मंच पर प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेकर सस्ती राजनीतिक बयानबाजी करते हैं. उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि वह पहले खुद को आईने में देखें.
असंस्कारी नाराज़ फूफा!
The irony writes itself. The need to come on stage every now and then just to drag Prime Minister Modi ji’s name into cheap political theatre never fails to amaze me.
Look in the mirror, Mr Rahul Gandhi. https://t.co/GfCx32dB7J
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 20, 2026
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारत में मां को भगवान का रूप माना जाता है. सिरसा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के मंच पर एक प्रधानमंत्री की मां का मजाक उड़ाया गया.
सिरसा ने यह भी कहा कि राजनीतिक विरोध नीतियों तक सीमित रहना चाहिए. उन्होंने राहुल गांधी पर राजनीतिक मर्यादा का पालन नहीं करने का आरोप लगाया.
मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप; भड़की भाजपा
पुलकित मनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की थी और उनकी एक रैली में वृद्धा के लिए कुर्सी मांगे जाने का मजाक उड़ाया था.
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में मोदी की मिमिक्री को लेकर अब राहुल गांधी निशाने पर हैं. भाजपा ने मोदी की मिमिक्री में एक वृद्धा के अपमान का आरोप लगाया है. राहुल गांधी के मंच पर एक मिमिक्री आर्टिस्ट पुलकित मनी ने नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की थी और उनकी एक रैली में वृद्धा के बैठने को कुर्सी मांगने का मजाक उड़ाया था. अब इसे लेकर भाजपा हमलावर है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवान ने इसे वृद्धा का अपमान बताया. उन्होंने लिखा, ‘एक तरफ सम्मान और अपनापन, दूसरी तरफ़ बुज़ुर्ग मां का मजाक.’
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी का कहना है कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता नहीं हैं बल्कि ट्रोल्स के नेता हैं. यही नहीं राहुल गांधी के आयोजन का ही वीडियो ट्वीट करते हुए शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मंच पर मोदी की दिवंगत मां का अपमान हुआ है. उनके अलावा मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला है. उनका कहना है कि अकसर राहुल गांधी ऐसा करते हैं. यदि छात्रों का आयोजन था तो उन्हें उनसे बात करनी चाहिए थी. उनसे सवाल और जवाब कर सकते थे, लेकिन इस तरह मोदी की मिमिक्री कर वृद्धा का अपमान करना गलत है.
इस पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने जवाब भी दिया है. उन्होंने कहा, ‘मैं समझता हूं कि प्रल्हाद जोशी समझ नहीं पाते. उन्हें भाषा ज्ञान नहीं है और न ही विषय ज्ञान है. राहुल गांधी के मंच पर मां वाली तो कोई बात ही नहीं हुई. राहुल गांधी ने तो प्रधानमंत्री मोदी की मां का जिक्र ही नहीं किया. वह अकसर बेतुकी बातें करते हैं. मैं तो राहुल गांधी का वीडियो दो बार देख चुका, लेकिन उसमें तो वो बात ही नहीं है. कम से कम सही बात करनी चाहिए. शिक्षा मंत्री खुद ही अशिक्षित जैसी बातें करते हैं. कोई आरोप लगाओ तो उसमें कुछ तो सच्चाई हो. 100 प्रतिशत न हो तो कम से कम 10 या 20 पर्सेंट ही हो.’
वहीं भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी. गोंडा में उन्होंने कहा कि अगर वह वहां मौजूद होते और किसी मां के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी होती, तो वह उसे रोकने की कोशिश करते या फिर माफी मांगते.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं. ऐसे में अगर उनके मंच पर देश की माताओं, खासकर दिवंगत माताओं का अपमान होता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है.
फडणवीस बोले-राहुल ने कांग्रेस को बेरोजगार कर दिया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर तंज कसा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को पार्टी छोड़कर स्टैंड-अप कॉमेडियन बन जाना चाहिए.
फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी पार्टी को बेरोजगार कर दिया है. ऐसे में कम से कम उन्हें स्टैंड-अप कॉमेडियन की नौकरी तो मिल जाएगी।
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन छात्रों से जुड़े विषयों को लेकर किया गया था. कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत भी की. लेकिन कार्यक्रम में हुई कॉमेडी स्किट बाद भाजपा और कांग्रेस में वाकयुद्ध तेज हो गया है. भाजपा नेता राहुल गांधी की मौजूदगी और उनकी प्रतिक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं. वहीं इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है.


