इंदौर:कांग्रेस पार्षद अनवर ने लव जिहाद को अल्ताफ और साहिल को दिये तीन लाख,फरार
लव जिहाद को कांग्रेस पार्षद ने की फंडिंग, मुस्लिम लड़कों कहा- हिंदू लड़कियों से शादी कर देह व्यापार कराओ
मध्य प्रदेश के इंदौर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। लव जिहाद के आरोप में पकड़े गए दो लड़कों ने पूछताछ में बताया कि कांग्रेसी पार्षद अनवर कादरी लव जिहादियों का मसीहा है। कादरी ने दोनों को पैसे देकर कहा कि हिंदू युवतियों से शादी करो और उन्हे वैश्याबना के और पैसा कमाओ।
कांग्रेस पार्षद ने लव जिहाद के लिए की फंडिंग।
लव जिहाद के आरोपियों ने किया राजफाश
दबिश के पहले घर से भागा अनवर कादरी
हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कर मतांतरण कराने की घटनाएं मध्य प्रदेश में थम नहीं रही हैं। इसी बीच इंदौर में मुसलमान बनाने की साजिश में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम सामने आया है। उसने हिंदू युवतियों से शादी करने और उनसे देह व्यापार करवाने के लिए जिन मुस्लिम युवकों को लाखों रुपये दिए थे, उन्होंने ही इसका भेद खोल दिया है। शनिवार रात पुलिस ने अनवर को दो प्रकरणों में आरोपित बनाकर छापे मारे लेकिन वह भाग गया।
अनवर कादरी के ठिकाने पर पुलिस ने मारा छापा
बाणगंगा पुलिस ने शनिवार रात सांवेर रोड निवासी दो युवतियों की शिकायत पर अल्ताफ खान और साहिल खान के विरुद्ध दुष्कर्म व मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में केस दर्ज किया था। आरोपितों ने वार्ड-58 के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम लिया। कादरी ने कहा था कि हिंदू युवतियों से शादी करो और देह व्यापार के कारोबार में संलिप्त करो। टीआइ सियारामसिंह गुर्जर के अनुसार आरोपितों के बयान के आधार पर अनवर कादरी को साजिश का आरोपित बनाया गया है। देर रात पुलिस ने उसके घर छापा मारा लेकिन वह भाग गया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपित सोमवार तक पुलिस रिमांड पर हैं।
सामाजिक कार्यक्रम में मिला कादरी, दिए दो लाख
साहिल खान निवासी नरवल पर 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का आरोप है। उसने करीब पांच महीने पूर्व पीड़िता से इंस्टाग्राम पर हिंदू बनकर दोस्ती की थी। 12 मई को वह बातचीत को युवती को दोस्त के रूम पर ले गया और शादी का झांसा देकर रेप किया। इसके बाद उसने 30 मई को स्कीम-54 में एक कैफे पर मिलने बुलाया और फिर रेप किया।
मतांतरण को मिलते थे पैसे
साहिल ने बताया कि वह मुसलमान है और युवती से भी कहा कि तुम भी धर्म बदल लो। उसने कहा कि तू जितना पैसा मांगेगी मैं दूंगा फिर युवती को जबरदस्ती बुरका पहनाया। गिरफ्तारी बाद उसने बताया कि अनवर से सामाजिक कार्यक्रम में मिला था। उसने दो लाख रुपये दिए थे। यह भी कहा कि इस काम को आगे बढ़ाओ। टीआइ के मुताबिक आरोपित अल्ताफ ने भी अनवर से एक लाख रुपये लेना स्वीकारा है। पुलिस आरोपितों के बैंक खातों की जांच कर रही है। कादरी के अलावा भी अन्य लोगों की जांच की जा रही है।
विस्तार—-
लव जिहाद के लिए कांग्रेसी पार्षद की फंडिंग; अनवर कादरी करीबी है दिल्ली और भोपाल के कई बड़े नेताओं का… हिन्दू बेटियों से देह व्यापार और धर्मांतरण में मिला ‘हाथ’
इंदौर में कांग्रेस का पार्षद बना ‘लव जिहाद’ का सौदागर, हिंदू बेटियों को देह व्यापार में धकेलने को मुसलमानों को दिए लाखों रुपये
मध्य प्रदेश के इंदौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो युवकों को लव जिहाद में पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ में माना कि उन्हें कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने पैसा देकर हिंदू लड़कियों के शिकार का काम सौंपा था। युवकों के अनुसार, एक को ₹1 लाख और दूसरे को ₹2 लाख मिले ताकि वे हिंदू युवतियों से विवाह कर उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल सकें।
खुलासे के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दोनों युवकों को बाणगंगा थाना पुलिस को सौंपा । पूछताछ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है । संगठन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग कर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
सुपर कॉरिडोर से पकड़े गए आरोपित
बजरंग दल ने साहिल (पुत्र मोहम्मद आजम शेख, निवासी मौनी बाबा आश्रम गली नं.1) और अल्ताफ (पुत्र मंजूर शाह, निवासी गणेशधाम) को हिंदू लड़कियों के साथ रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ में साहिल ने बताया कि पार्षद अनवर कादरी ने उसे ₹2 लाख देकर हिंदू लड़की से निकाह कर देह व्यापार कराने को कहा था। अल्ताफ ने भी बताया कि उसे 1 लाख मिले हैं।
साहिल कार शोरूम कर्मचारी है और अल्ताफ पेंटर है। दोनों को पुलिस को सौंपा तो उनके मोबाइल से कई आंखें खोलने वाली जानकारियां मिली, जिसमें हिंदू युवतियों के साथ महाकाल मंदिर के दर्शन करते हुए फोटो और चैट्स भी शामिल हैं।
व्हाट्सएप चैट में मिली धमकी
बजरंग दल के अनुसार एक आरोपित के फोन में चैटिंग मिली जिसमें अयान लाला एक युवक को धमकी दे रहा है कि “तू कुछ नहीं कर पाएगा, लड़की को इस्लाम कुबूल करवाऊंगा।” युवक ने इसका कारण पूछा, तो अयान ने कहा- “हमारे मजहब में यही लिखा है।”
एक पीड़िता ने बताया कि अल्ताफ पड़ोसी था और धीरे-धीरे प्रेम जाल में फंसाकर शादी की बात करने लगा। मोबाइल फोन भी दिलवाया। केयरटेकर दूसरी युवती ने साहिल पर रेप, धोखाधड़ी और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का मुकदमा करवाया है।
उसने कहा कि आरोपित ने इंस्टाग्राम पर हिंदू नाम से दोस्ती की और रेप किया। बाद में धर्म बदलने का दबाव डालते हुए पैसे दिये, बुर्का पहनाया। कहता था, “बस एक बार इस्लाम कबूल ले, जितना पैसा मांगेगी, मिलेगा।”
पुलिस जांच जारी, पार्षद की भूमिका पर भी उठे सवाल
बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अल्ताफ के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। पुलिस अब पार्षद अनवर कादरी की भूमिका भी गंभीरता से जांच रही है। आरोपों की पुष्टि पर कानूनी कार्रवाई होगी।
फर्जी प्रोफाइल से लड़कियों को फंसाते थे आरोप,:लव जिहाद केस; पार्षद ने दिया था ऑफर– प्रेम में फंसाने पर ₹1 लाख, निकाह पर ₹2 लाख
पार्षद ने दिया था ऑफर– प्रेम में फंसाने पर ₹1 लाख, निकाह पर ₹2 लाख
कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर मुकदमा
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में युवकों पर दो युवतियों से रेप और धर्म परिवर्तन के दबाव का मुकदमा लिखा गया है। जांच में आए वीडियो में दोनों ने कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम लिया, जो लड़कियों को फंसाने और निकाह को पैसों का लालच देता था।
थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर के मुताबिक, आरोपित साहिल शेख और अल्ताफ ने सोशल मीडिया पर हिंदू नामों से आईडी बनाकर युवतियों से संपर्क किया था। मोबाइल जांच में स्पष्ट हुआ कि वे ‘अर्जुन’ और ‘राज’ नामों का इस्तेमाल कर लड़कियों से दोस्ती कर उनसे मेलजोल करते थे। तब शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता था।
पुलिस को मिले वीडियो साक्ष्यों और आरोपितों के बयानों पर पार्षद अनवर कादरी का नाम एफआईआर में जुडा है। उसने लड़कियां फंसाने को एक-एक लाख और निकाह कराने पर दो-दो लाख रुपए देने को कहा था। पुलिस जल्द ही अनवर को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।
हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि सुनियोजित षड्यंत्र में हिंदू लड़कियों का सोशल मीडिया से शिकार किया जा रहा है । आरोपितों के मोबाइल में कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हैं। संगठनों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच मांगी है।
जांच में संकेत मिले हैं कि यह एक संगठित गिरोह है। पुलिस रैकेट से जुड़े अन्य लोग भी खोज रही है और आगे जल्द ही बड़े खुलासे संभव हैं।
पार्षद अनवर कादरी व भाई को एक साल की कैद
13 वर्ष पहले
आजादनगर चौराहे के पास युवक पर जानलेवा हमले के बाद चाकू-पिस्तौल समेत पकड़े गए कांग्रेसी पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत व भाई समेत तीन मुजरिमों को कोर्ट ने एक-एक साल के कारावास की सजा सुनाई। उसने गवाह पर हत्या के इरादे से हमला किया था। फैसला अपर सत्र न्यायाधीश पंकज गौर ने सुनाया। आरोपित अनवर कादरी उर्फ डकैत पिता असलम, भाई अजगर उर्फ असगर उर्फ अज्जू व दादा पिता मोहम्मद रफी खां हैं। नौ गुंडों पर दर्ज था केस- आजादनगर में 6 मई 2009 को पुरानी जेल के पीछे साथियों समेत घात लगाकर बैठे अनवर डकैत ने अनवर हुसैन पर हमला किया था। अनवर हुसैन एक मामले में गवाह था। पुलिस ने अनवर डकैत समेत नौ को पकड़ा था। इनसे पिस्तौल, कट्टे, तलवार, चाकू मिले थे। तब अनवर पार्षद नहीं था। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव जीता।
गवाह पलटे- अदालत में सेशन ट्रायल के समय 16 गवाहों में से सभी चश्मदीद गवाह पलट गए। इस कारण अपराध प्रमाणित नहीं हो सका। अतिरिक्त लोक अभियोजक पीएल मालवीय ने तर्क रखा कि हथियार तो पुलिस ने सबूत के साथ जब्त किए थे। कोर्ट में हमले के आरोप में दर्ज धाराओं में सभी नौ आरोपियों को छोड़ दिया किंतु हथियार रखने के आरोप में तीन लोगों को सजा सुनाई।
इंदौर में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के लगे नारे, कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पांच मई 2025 । अनवर कादरी ने गिरफ्तारी से पहले दावा किया था कि प्रदर्शन में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे नहीं लगे. उन्होंने वीडियो फर्जी बताया और कहा कि प्रदर्शन में BJP के तीन-चार नेता भी थे.
मध्य प्रदेश के इंदौर में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने के मामले में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी और स्थानीय व्यापारी संघ के प्रमुख राजिक बाबा गिरफ्तार किये गये है. घटना पहलगाम आतंकी हमले की निंदा को 25 अप्रैल को बड़वाली चौकी क्षेत्र में आयोजित विरोध प्रदर्शन में हुई. मामले में एफआईआर वीडियो के आधार पर हुई, जिसमें कुछ लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते सुनाई दे रहे हैं. हालांकि, गिरफ्तार पार्षद कादरी ने दावा किया कि वीडियो फर्जी है.
सदर बाजार थाना प्रभारी यशवंत बरोले ने बताया, “30 अप्रैल को सामने आए वीडियो में कुछ लोगों को ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारे लगाते सुना गया. इसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196(1)(बी) में प्राथमिकी दर्ज की गई.”
उन्होंने बताया कि जांच बाद कादरी और राजिक बाबा को गिरफ्तार किया गया, जो विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे. दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
बरोले ने बताया कि विरोध प्रदर्शन को अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए प्राथमिकी में बीएनएस की धारा 223 भी जोड़ी गई. मामले की जांच जारी है, और अन्य आरोपित पहचान कार्रवाई होगी. विवादास्पद वीडियो की प्रामाणिकता की जांच तकनीकी विशेषज्ञों से की जा रही है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त पुलिस कार्रवाई की मांग की.
कादरी ने गिरफ्तारी से पहले दावा किया था कि प्रदर्शन में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे नहीं लगाए गए. उन्होंने वीडियो को फर्जी बता कहा कि प्रदर्शन में भाजपा के तीन-चार नेता भी थे।
इंदौर में कांग्रेस पार्षद अनवर की दबंगई ! पत्रकार के घर घुसकर की मारपीट, FIR दर्ज
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में एक पत्रकार के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में कांग्रेस (Congress) के एक पार्षद समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. घटना का कथित CCTV फुटेज सामने आया
इंदौर में कांग्रेस पार्षद की दबंगई ! पत्रकार के घर में घुसकर की मारपीट, FIR दर्ज, Journalist assaulted in Indore : कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी
Journalist assaulted in Indore : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में बुधवार रात एक पत्रकार के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में कांग्रेस (Congress) के एक पार्षद समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. घटना का कथित CCTV फुटेज सामने आया है. खुद को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़ा हुआ बताने वाले जावेद खान (Javed Khan) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी (Anwar Qadri) ने अपने बारे में आय से अधिक संपत्ति कुछ खबरें छापे जाने पर बुरी तरह नाराज़ हो गए. साथ ही उनसे ‘सूचना का अधिकार कानून’ (Right to Information Act) के तहत जानकारी मांगे जाने पर बुरी तरह से बौखला गए. इसके बाद कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने सदर बाजार (Sadar Bazar) इलाके में जावेद खान के घर में घुसकर हमला किया.
पुलिस का क्या है कहना?
इस मामले को लेकर Assistant Commissioner of Police (ACP) विवेक सिंह चौहान (Vivek Singh Chauhan) ने बताया कि खान की शिकायत पर वॉर्ड नंबर 58 के पार्षद कादरी और उनके तीन साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452 (चोट पहुंचाने, हमला करने या गलत तरीके से बंधक बनाने के लिए जबरन घर में घुसना), धारा 323 (मारपीट) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. चौहान ने बताया कि कादरी ने भी खान के खिलाफ फोन पर उन्हें धमकी देने के आरोप में सदर बाजार पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच बुधवार रात इस कथित फोन कॉल के बाद ही विवाद हुआ.
CCTV फुटेज आया सामने
घटना के कथित CCTV फुटेज में कादरी बंदूक लेकर अपने साथियों समेत खान के घर में घुसते और उनसे मारपीट करते नजर आ रहे हैं. ACP चौहान ने बताया कि इस फुटेज की जांच की जा रही है और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.FIR दर्ज होने के बाद कादरी ने कहा, ‘‘खान ने मुझे फोन पर अपशब्द कहे और धमकी भी दी कि मैं अपने इलाके में घूम कर तो दिखाऊं. इसके बावजूद मैं झगड़ा खत्म करने खान के घर गया था क्योंकि उनके बड़े भाई मेरे पुराने दोस्त हैं.”
❝कांग्रेस पार्षद ने दावा किया कि वह ‘‘आत्मरक्षा” के लिए अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर खान के घर गए थे लेकिन उनका इरादा पत्रकार पर हमले का कतई नहीं था.❞

