एक्ट्रेस प्रीति: पति ने मुस्लिम बनाने को पीट-पीटकर कर दिया अधमरा
वो हिंदू एक्ट्रेस, जिसका पति ही निकला जान का दुश्मन, जबरदस्ती बनाना चाहता था मुसलमान, पीट-पीटकर कर दिया था अधमरा
टीवी एक्ट्रेस प्रीति तलरेजा ने कुछ साल पहले अपने पति पर संगीन आरोप लगाया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पति ने धोखे से उनसे निकाह किया और फिर मुसलमान बनने के लिए उनपर दबाव डाला. एक्ट्रेस के पति ने मार-मारकर इतनी बुरी हालत कर दी थी कि उन्हें मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगानी पड़ी थी.
मुख्य बिंदू
प्रीति तलरेजा ने पति पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप लगाया.
पति ने धर्म छिपाकर शादी की और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव डाला.
पति की प्रताड़ना से तंग आकर प्रीति ने 2021 में एफआईआर दर्ज कराई.
नई दिल्ली 16 जून 2025 . टीवी एक्ट्रेस प्रीति तलरेजा ने कुछ साल पहले अपना ऐसा अनुभव शेयर किया था जिसने लोगों का दिल दहला दिया था. हिंदू एक्ट्रेस ने पति पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने और मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के संगीन आरोप लगाए थे. एक्ट्रेस ने अपने पति पर कई आरोप लगाते हुए पब्लिक में उन्हें बेनकाब किया था. प्रीति तलरेजा ने कहा था कि उनके पति ने अपना धर्म छिपाकर उनसे धोखे से शादी की थी.
वो हिंदू एक्ट्रेस, जिसका पति ही निकला जान का दुश्मन, बनाना चाहता था मुसलमान
एक्ट्रेस ने पति पर लव जिहाद के आरोप लगाए थे.
कृष्णा दासी फेम एक्ट्रेस ने कहा था कि उनके पति के कुछ राज ऐसे थे जो उन्हें खुद शादी के बाद पता चले थे. प्रीति तलरेजा ने अभिजीत पेटकर से शादी की थी. एक्ट्रेस ने लव मैरिज की थी और साल 2021 में उन्होंने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में कहा था कि उनके पति असल में मुस्लिम हैं जो उन्हें शादी के बाद पता चला था.
धर्म परिवर्तन के लिए किया था मजबूर
एक्ट्रेस ने कहा था कि उनके पति ने धर्म छिपाकर उनसे शादी की थी और शादी के बाद उन्हें पता चला था कि वो असल में मुस्लिम थे. प्रीति ने पति के खिलाफ खड़कपाड़ा कल्याण पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी, जिसकी कॉपी भी ट्विटर पर शेयर की गई थी.
पति ने मार-मारकर बुरा हाल कर दिया था
एक्ट्रेस ने अपने आरोपों में कहा था कि अभिजीत ने हिंदू बनकर प्यार किया था और जब शादी की बारी आई तो उसने मस्जिद में निकाह पढ़ा था. उनका निकाह मुस्लिम लॉ के तहत रजिस्टर किया गया और उन्हें सर्टिफिकेट मिलना था जो उनके हिंदू होने की वजह से नहीं मिल पाया. ऐसा न होने की वजह से प्रीति का पति उन्हें धर्म परिवर्तन करने को कहा.
एक्ट्रेस ने कहा था कि उन पर धर्म परिवर्तन करने को पति की तरफ से काफी दबाव डाला गया था, लेकिन जब वो नहीं मानी तो वो उन्हें खूब मारता-पीटता था. एक्ट्रेस ने कहा था कि उनके पति ने उन्हें मार-मारकर उनका बुरा हाल कर दिया था. जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई थी तो प्रीति को मदद के लिए सोशल मीडिया पर PMO और तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तक से गुहार लगानी पड़ी थी.
tags :
Tv actresses
