Ex CS उत्तराखंड रामास्वामी का बेटा यशोवर्धन निकला ठग,बंदी
देहरादून पुलिस की गिरफ्त में पूर्व मुख्य सचिव का बेटा आर. यशोवर्धन।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के 35 वर्षीय बेटे आर. यशोवर्धन को देहरादून पुलिस ने फर्जी IPS अधिकारी बनकर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को कभी IPS, कभी RAW, CBI, CRPF, NIA और सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेता था।
पुलिस ने उसे गुरुवार को मसूरी रोड स्थित CSI तिराहे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसके पिता सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एस रामास्वामी हैं। बचपन से अधिकारियों की धाक देखकर वह भी IPS बनना चाहता था।
उसने कई साल UPSC की तैयारी की, लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने फर्जी आईडी कार्ड, विजिटिंग कार्ड और वर्दियां बनवाकर खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताना शुरू कर दिया।
देहरादून पुलिस की गिरफ्त में पूर्व मुख्य सचिव का बेटा आर. यशोवर्धन।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के 35 वर्षीय बेटे आर. यशोवर्धन को देहरादून पुलिस ने फर्जी IPS अधिकारी बनकर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित खुद को कभी IPS, कभी RAW, CBI, CRPF, NIA और सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेता था।
पुलिस ने उसे गुरुवार को मसूरी रोड स्थित CSI तिराहे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसके पिता वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बचपन से अधिकारियों का रोब देखकर वह भी IPS बनना चाहता था।
उसने कई साल UPSC की तैयारी की, लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने फर्जी आईडी कार्ड, विजिटिंग कार्ड और वर्दियां बनवाकर खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताना शुरू कर दिया।

आरोपी के पास से 5 फर्जी आईडी, 8 विजिटिंग कार्ड, सेना की 3 वर्दियां, वायरलेस सेट और लैपटॉप बरामद।
दो मामलों में 19.60 लाख की ठगी का आरोप
राजपुर थाने में दर्ज दो मुकदमों में आरोपित पर एक MBBS छात्र से कंपनी रजिस्ट्रेशन और स्टार्टअप फंडिंग के नाम पर 15 लाख रुपए, जबकि एक महिला वैज्ञानिक से रक्षा मंत्रालय में डेटा साइंस कंसल्टेंट की नौकरी दिलाने के नाम पर 4.60 लाख रुपए ठगने का आरोप है।
पुलिस को आरोपित से 5 फर्जी आईडी कार्ड, 8 फर्जी विजिटिंग कार्ड, पुलिस और सेना के 25 लोगो, सेना/पैरामिलिट्री की 3 जोड़ी वर्दियां, 3 फर्जी रिबन, एक वायरलेस सेट और एक लैपटॉप मिला है।

