अवैध डेयरी में बूचड़खाना, गोमांस मिला; बुलडोजर एक्शन, अजीज, आसिफ और जुबैर बंदी
अवैध डेयरी में चल रहा था बूचड़खाना, भारी मात्रा में मिला था गोमांस पुलिस ने चलाया बुलडोजर
डेयरी के नाम पर अवैध बूचड़खाना संचालित किया जा रहा था. सड़कों पर घूम रही गायों को पकड़कर यहां लाकर काटा जा रहा था.
भोपाल 18 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डेयरी की आड़ में अवैध बूचड़खाना संचालित कर गौकशी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मौके से हथियार, गौमांस बरामद किया है. इसके अलावा तीन आरोपित भी पकड़े हैैं. घटना के बाद प्रशासन ने अवैध डेयरी पर बुलडोजर चला कर नष्ट कर दिया.
जानकारी के अनुसार, सड़कों पर घूम रही गायों को पकड़कर उन्हें डेयरी की आड़ में अवैध बूचड़खाने ले जाया जाता, जहां उन्हें काटकर उनका मांस बेचा जा रहा था. जब बजरंग दल कार्यकर्ताओं को मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने डेयरी पर धावा बोला, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई.
बाहर बोर्ड पर लिखा डेयरी, अंदर पड़ा था गौमांस
जब पुलिस और अन्य लोग अंदर गए तो देखा कि भारी मात्रा में गोमांस पड़ा हुआ है, जबकि बाहर डेयरी का बोर्ड लगा रखा था. अंदर हर तरफ मांस फैला हुआ था और बड़े जानवर काटने वाले हथियार भी रखे हुए थे. पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने गौवंश का वध करने वाले आरोपित यअजीज, आसिफ और जुबैर को गिरफ्तार किया है. यह तीनों आपस में बाप बेटा और दामाद है.
इसके बाद अवैध रूप से संचालित डेयरी में बूचड़खाना चलाने पर प्रशासन ने उस पर बुलडोजर चला दिया. करीब चार हजार वर्गफीट पर यह डेयरी संचालित की जा रही थी.
खेत में दबा देते थे हड्डियां और अवशेष
आरोपित गौहत्या के बाद हड्डियां और अवशेष पास में ही खेत में गहरा गड्ढा खोदकर गाड़ देते थे. मौके से FSL टीम ने भी सैंपल लिए हैं. वहीं, पुलिस मामले में भागे आरोपितों को ढूंढ रही है. साथ ही पता लगाने में जुटी है कि कब से यहां पर गौहत्या की जा रही थी और इलाके में किस-किस की गाय चोरी हुई हैं, जिन्हे डेयरी के नाम पर संचालित बूचड़खाने में काट दिया गया.
परगनाधिकारी रवीश श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल शहर में नगर निगम क्षेत्र में एक अवैध गौशाला चल रही थी, जिसके खिलाफ शुक्रवार को शिकायत भी मिली थी, जब गौहत्या के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद इसे आज गिरा दिया गया.

