‘विशाल’ था इरशाद: दो हिंदू लड़कियां फंसी,विरोध पर बंधक,बजरंग दल-पुलिस ने छुड़ाया
कानपुर में ‘विशाल’ निकला इरशाद: दो हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया, विरोध पर बंधक बनाया, बजरंग दल-पुलिस ने छुड़ाया
कानपुर में विशाल बनकर हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाने और जबरन बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले इरशाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपित के फ्लैट से दो हिंदू लड़कियां मिली हैं.
पीड़ित लड़की ने सुनाई इरशाद के टॉर्चर की कहानी (Photo- Screengrab)
कानपुर ,02 जुलाई 2026,कानपुर के पनकी में पुलिस और बजरंग दल ने एक फ्लैट पर छापा मारकर इरशाद नामक मुस्लिम युवक पकड़ा है, जिसने खुद को विशाल बताकर हरदोई की अनुक्रति पांडे से धोखे से शादी की थी.
आरोपित ने पीड़िता और उसके बच्चे को कमरे में बंधक बना रखा था और जबरन मीट खाने व धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था. इसी बीच उसने एक और हिंदू लड़की से शादी की और उसे बहन बताकर दूसरे कमरे में रखा. पीड़िता के गुप्त रूप से बजरंग दल से मदद मांगी तो पुलिस के सहयोग से यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.
फर्जी नाम से प्रेमजाल और प्रताड़ना
मूल रूप से आगरा का रहने वाला इरशाद ऑनलाइन जूते का कारोबार करने का दावा करता है. उसने हरदोई की युवती अनुकृति पांडे को विशाल नाम बताकर अपने जाल में फंसाया और शादी कर ली.
सच्चाई पता चलने पर उसने पीड़िता को पहले लखनऊ और फिर कानपुर के पनकी स्थित फ्लैट में बंधक बना लिया. पीड़िता का आरोप है कि इरशाद उसके बच्चे का मुस्लिम नाम रखकर उसे पूजा-पाठ से रोकता था और जबरन मीट खिलाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था. विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता था.
एक ही फ्लैट में दो पत्नियां
प्रताड़ना के बीच इरशाद एक और हिंदू लड़की से शादी करके फ्लैट पर ले आया. वह पड़ोसियों को उसे अपनी बहन बताता था, लेकिन रात में पहली पत्नी को कमरा बंद कर दूसरी के साथ रहता था. परेशान होकर पहली पीड़िता ने पड़ोसियों की मदद से बजरंग दल का नंबर लिया और आपबीती सुनाई. बजरंग दल के महानगर प्रभारी नरेंद्र तोमर ने पनकी पुलिस से संपर्क किया. जब पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारा, तो दोनों हिंदू लड़कियां अलग-अलग कमरों में कैद मिलीं.
आरोपित पुलिस की गिरफ्त में
पनकी के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित चौरसिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने फ्लैट में छापा मारकर आरोपित को हिरासत में ले लिया है. पहली पीड़ित महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह अब अपने घर जाना चाहती है क्योंकि आरोपित ने उसे धोखे में रखकर बहुत प्रताड़ित किया है. पुलिस आरोपित इरशाद से पूछताछ कर रही है और दूसरी महिला से भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.

