72वें राष्ट्रीय 51 फिल्म पुरस्कारों की घोषणा,कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है. इस बार बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक का जबरदस्त जलवा देखने को मिला है.
72nd National Film Awards
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

नई दिल्ली 18 जुलाई 2026 : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शनिवार को घोषणा कर दी गई. इसमें भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया है. हर वर्ष की तरह इस बार भी अलग-अलग भाषाओं और शैलियों की फिल्मों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. इन पुरस्कारों में बेहतरीन अभिनय और निर्देशन को तो पहचान दी ही, साथ ही उन फिल्मों को भी सराहा जो अपनी कहानी, संगीत, सिनेमैटोग्राफी और सामाजिक प्रभाव की वजह से चर्चा में रहीं.

पुरस्कारों के क्रम में कार्तिक आर्यन और ममूटी को फिल्म चंदू चैंपियन और ब्रमायुगम के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. वहीं हिंदी फीचर फिल्म में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यामी गौतम को मिला. इनके अलावा संजय मिश्रा को फिल्म भक्षक के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. आइए जानते हैं पुरस्कार की पूरी लिस्ट…

1-सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: आर्टिकल 370

2-सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और ममूटी (ब्रमायुगम)
3-सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: यामी गौतम (आर्टिकल 370)
4-सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: राजकुमार पेरियासामी (अमरन)
5-मनोरंजन से भरपूर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: कल्कि 2898 एडी
6-सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: रोपाश्री वारकड़ी (मिथ्या) और सवाना नामीदास (महाराजा)
7-सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: संजय मिश्रा (भक्षक)
8-राष्ट्रीय और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म: कैप्टन मिलर
9-सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: रुद्रिमान बनर्जी, तपोमय देव, गीताश्री चक्रवर्ती, अरंगदेव पोथुला और अनिश एस. शेट्टी
10-सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: शेहनाद जलाल (ब्रमायुगम)
11-सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: कल्कि 2898 एडी
12-सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन: अनल अरसु (महाराजा)
13-सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट: कोमेटी कुरोल्लु
14-सर्वश्रेष्ठ पटकथा: सुकुमार (पुष्पा 2)
15-सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक: वेंकी अटलुरी (लकी भास्कर)

16-‘श्रीकांत’ ने बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड जीता

17-स्पेशल मेंशन – चोला डोरा और सुई (हिंदी)

18-भद्रा काली नाटकम (मलयालम)
19-बेस्ट शॉर्ट फिल्म- हमसफर (मराठी)
20-बेस्ट तेलुगू फिल्म – कमेटी कुल्लु
21-बेस्ट तमिल फिल्म – रायन
22-बेस्ट मराठी फिल्म – मुक्काम पोस्ट बोंबिलवाडी
23-बेस्ट ओड़िया फिल्म- लहरी
24-बेस्ट मलयालम फिल्म – फेमिनिची फातिमा
25-बेस्ट कन्नड़ फिल्म – मिथिया
26-बेस्ट हिंदी फिल्म – श्रीकांत
27-बेस्ट गुजरती फिल्म – मारान
28-बेस्ट गढ़वाली फिल्म- ढोली
29-बेस्ट बंगाली फिल्म – चलचित्र एखोन
30-बेस्ट असम फिल्म – जुईफूल
31-बेस्ट मणिपुरी फिल्म- सुनिता

32-बेस्ट कोरियोग्राफी – स्त्री 2 (आज की रात) विजय गांगुली
33-बेस्ट लिरिक्स – जाने दो (मनोज मुंतशिर)
34-बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन -शाश्वत सचदेव (आर्टिकल 370)

35-बेस्ट मेकअप – पी रवि कुमार (कमेटी कुल्लु)
36-बेस्ट कॉस्ट्यूम – दीपावली नूर और शीतल शर्मा (पुष्पा 2)

37-बेस्ट एडिटिंग – मानविर जसरोइतिया
38-बेस्ट साउंड डिजाइन – भूल भूलैया 3
39-बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर – बांद्रेड्डी सुकुमार (पुष्पा 2)
40-बेस्ट डायलॉग राइटर – वेंकी एटलुरी (लकी भास्कर )

41-बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – एडमॉड (लाइफ इन लूम)
42-बेस्ट फीमेल प्लेबैक – वैकोम विजयलक्ष्मी (मलयालम)
43-बेस्ट मेल प्लेबैक – अभय जोधपुरकर (मराठी)

44-बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – सचना नामिदास (महाराजा)

45-बेस्ट डायरेक्शन – आनंद एल राय (एकता का प्रतिक)

46-बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- राम-नामी (हिंदी)
47-बेस्ट आर्ट कल्चर फिल्म- मैं निदा (हिंदी)
48-बेस्ट ऐतिहासिक फिल्म – काकोरी (हिंदी)
49-बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – रवि राज मुर्मू
50-बेस्ट नॉन फीचर फिल्म – भंगार (मराठी-इंग्लिश)

51-वहीं बेस्ट फिल्म क्रिटिक 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड संजीव श्रीवास्तव को हिंदी सिनेमा की गहरी समझ को दिया गया ।

कैसे हुआ उत्तम फिल्मों का चयन?
इस साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में वे सभी फिल्में शामिल की गयी है, जिन्हें 1 जनवरी 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2024 के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन मिला है. इन फिल्मों के सिलेक्शन और विजेताओं को चुनने की जिम्मेदारी 11 सदस्यीय जूरी को सौंपी गई थी.

हाई-प्रोफाइल जूरी की अध्यक्षता मशहूर फिल्म निर्माता जयराज ने की. जयराज इससे पहले 2012 में भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की जूरी का हिस्सा रह चुके हैं. देश भर से आई एंट्रीज की समीक्षा करने के बाद, पैनल ने इस साल के विजेताओं के नाम फाइनल किये.

नेशनल फिल्म अवॉर्ड कब शुरू हुआ
नेशनल फिल्म अवॉर्ड 1954 में शुरू हुआ था. शुरुआत में इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सिनेमा को प्रोत्साहित करना और अलग-अलग भाषाओं की श्रेष्ठ फिल्मों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देना था. उस समय इसे ‘स्टेट अवॉर्ड फॉर फिल्म्स’ (State Awards for Films) कहा जाता था.

TAGGED:

72ND NATIONAL FILM AWARDS WINNERS
NATIONAL FILM AWARDS WINNERS LIST
NATIONAL FILM AWARDS 2024
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
NATIONAL FILM AWARDS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *