बम निर्माण ट्रायल, बड़े हमले को तैयार… गुजरात ATS के हत्थे चढ़े 8 जैश टेररिस्ट, खतरनाक था षड्यंत्र
बम बनाने का ट्रायल, बड़े हमले की तैयारी… गुजरात ATS के हत्थे चढ़े जैश टेरर मॉड्यूल का खतरनाक था षड्यंत्र
बम बनाने का ट्रायल, बड़े हमले की तैयारी… गुजरात ATS के हत्थे चढ़े जैश टेरर मॉड्यूल की खतरनाक थी साजिशगुजरात ATS ने जैश के जिस आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है, उसके कुल 13 संदिग्ध आतंकियों में से दो आतंकी जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन में टॉप लीडरशिप के सीधे संपर्क में थे. दो संदिग्ध आतंकी बहावलपुर मरकज सुभान अल्लाह जैश के हेडक्वार्टर के लगातार टच में थे. दो संदिग्ध आतंकियों के इलेक्ट्रॉनिक गजेट्स से यह पता चला है.
गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद के बड़े आतंकी मॉड्यूल को पकड़ा है.
गांधीनगर 18 जुलाई 2026। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JEM) के एक आतंकवादी मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में गुरुवार को 5 लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों की पहचान बिलाल आबिदभाई शेरा, मोहम्मद अयूब कड़ीवाला, मोहम्मद पालनपुरी उर्फ खली अयूब सुनसारा, शफिया रईस मुख्ती और मोहम्मद हसन करदिया के रूप में हुई है. उन्हें पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खडियाल गांव से पकड़ा गया. अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद के आठ सदस्यों से पूछताछ के दौरान इन पांच लोगों के नाम सामने आए थे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया.
पांचों आरोपियों को मेहसाणा जिले के कड़ी कस्बे में न्यायिक मजिस्ट्रेट आर. एम. भाटिया की अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें 24 जुलाई तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया.
बम बनाने का किया था ट्रायल, बड़े हमले की फिराक में थे आरोपी
गिरफ्तार जैश सदस्यों के बारे में एटीएस सूत्रों ने बताया कि इन लोगों ने 7 से 8 बार बम बनाने का ट्रायल किया था. बम बनाने की तकनीक सीखने के बाद ये देश में बड़े हमले करने की फिराक में थे. सभी गुजरात के बनासकाठा से पकड़े गए. इसके पहले इसी मॉड्यूल के 3 लोग पकड़े गए.
जैश के टॉप लीडरशिप से संपर्क में थे दो आरोपी
गुजरात ATS ने जैश के जिस आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है, उसके कुल 13 संदिग्ध आतंकियों में से दो आतंकी जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन में टॉप लीडरशिप के सीधे संपर्क में थे. दो संदिग्ध आतंकी बहावलपुर मरकज सुभान अल्लाह जैश के हेडक्वार्टर के लगातार टच में थे.
दो संदिग्ध आतंकियों के इलेक्ट्रॉनिक गजेट्स से इस बात का खुलासा हुआ है.
मालूम हो कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की एजेंसियां ने जैश के बहावलपुर के हेडक्वार्टर को काफी नुकसान पहुंचाया था, जिसके बाद जैश फिर से खुद को नए सिरे से तैयार करने की कोशिश में है.
एक आरोपी ने टाइम बम बनाने की कोशिश की थी
लोक अभियोजक पी. आर. दंतानी ने बताया कि एटीएस ने अदालत से आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी थी. एटीएस ने अदालत को बताया कि आरोपियों में से एक ने ‘टाइम बम’ बनाने की कोशिश की थी और बम बनाने की सामग्री तथा जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा उर्दू साहित्य अभी बरामद किया जाना बाकी है.
तीन जुलाई को पकड़े थे जैश के 8 सदस्य
गुजरात एटीएस ने गुजरात और उससे सटे मध्यप्रदेश के विभिन्न इलाकों से जैश-ए-मोहम्मद के आठ कथित सदस्यों को तीन जुलाई को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने कहा था कि आरोपी गुजरात में सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे.
