KGMU जिहाद:19हिंदू युवतियों का रेपिस्ट डॉ. सैम अनीस सहारनपुर का?
uttar pradesh saharanpurKgmc Conversion Case Main Accused Dr Sam Anees In Saharanpur Investigation Deepens Stf Deploys
KGMU धर्मांतरण और यौन शोषण केस: मुख्य आरोपी डॉ. सैम अनीस का सहारनपुर कनेक्शन, STF ने जिले में डाला डेरा
केजीएमयू धर्मांतरण और महिला डॉक्टरों के यौन शोषण केस में डॉ. सैम अनीस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपी का गृह जनपद सहारनपुर होने की वजह से एसटीएफ ने वहां जांच शुरू की है। कार्रवाई में आरोपी के पिछले शैक्षिक दस्तावेज और स्थायी संपर्कों की भी छानबीन की जा रही है।
सहारनपुर : लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) धर्मांतरण और महिला डॉक्टरों के यौन शोषण का मामला अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर तक पहुंच गया है। इस प्रकरण में सामने आए मुख्य आरोपी डॉ. सैम अनीस का गृह जनपद सहारनपुर बताया जा रहा है। आरोपी का सहारनपुर से संबंध सामने आने के बाद एसटीएफ समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। जांच एजेंसियों ने जिले में डेरा डालकर आरोपी की पुरानी पृष्ठभूमि और उसके स्थानीय संपर्कों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
पूरी कार्रवाई और जांच को बेहद गोपनीय रखा जा रहा है। आरोपी सहारनपुर में किस इलाके या मोहल्ले का रहने वाला है, इसकी जानकारी भी सार्वजनिक नहीं की गई है। एजेंसियां उसके पुराने पते, शैक्षिक दस्तावेजों, मेडिकल शिक्षा के दौरान बने संपर्कों और जिले में उसके परिचितों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। एसटीएफ की जांच रिपोर्ट में डॉक्टर सैम अनीस पर गंभीर आरोप दर्ज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उसने कथित तौर पर 19 हिंदू युवतियों से दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है।
लखनऊ से आगरा तक जुड़ती दिख रहीं कड़ियां
जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, इस पूरे प्रकरण की कड़ियां केवल केजीएमयू तक सीमित नहीं हैं। एसटीएफ की रिपोर्ट में आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज का भी उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट में मेडिकल छात्रों के एक समूह और इस्लामिक मेडिकोज नाम से प्रकाशित एक पुस्तक का जिक्र है। बताया गया है कि पुस्तक और उससे जुड़े रिकॉर्ड में वर्ष 2012 से 2016 तक के मेडिकल बैच के कुछ छात्रों का विवरण सामने आया है।
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि मेडिकल शिक्षा के दौरान बने इन संपर्कों का मौजूदा मामले से क्या संबंध है। किन लोगों के बीच संपर्क था और ये संपर्क किस स्तर तक सक्रिय रहे, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
सैम के साथ तीन अन्य नामों का भी जिक्र
एसटीएफ की रिपोर्ट में डॉक्टर सैम अनीस के साथ रमीज, रिजवान मलिक और अदनान अंसारी के संपर्कों का भी उल्लेख किया गया है। जांच एजेंसियां इन नामों और उनके बीच के संबंधों की कड़ियों को जोड़ रही हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई के दौरान इन लोगों के बीच किस तरह के संपर्क बने और बाद में उनकी गतिविधियां क्या रहीं।
सहारनपुर में पुरानी फाइलें खंगाल रहीं एजेंसियां
मुख्य आरोपी का गृह जनपद सहारनपुर होने के कारण अब जांच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा उसकी स्थानीय पृष्ठभूमि बन गया है। एजेंसियां उसके पुराने शैक्षिक रिकॉर्ड, परिवार से जुड़े विवरण, जिले में रहे परिचितों और मेडिकल शिक्षा के दौरान बने संपर्कों की जानकारी जुटा रही हैं। जांच रिपोर्ट में केजीएमयू के कुछ अधिकारियों और पूर्व पदाधिकारियों का उल्लेख होने से संस्थान की आंतरिक व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

