KGMU लस्ट जिहाद: डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक पर 800 पेजी आरोपपत्र कोर्ट में

Kgmu Female Doctor Case Rameezuddin Dark Web Network Up Stf
डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक का ‘लव ट्रैप’ नेटवर्क: डार्क वेब से देशभर में जुड़े थे तार, STF को मिले 500 से अधिक अश्लील वीडियो
Dr Rameezuddin Nayak Case: KGMU महिला डॉक्टर से जुड़े मामले में यूपी STF को डॉक्टर रमीजुद्दीन के देशव्यापी नेटवर्क और डार्क वेब संपर्कों के सूत्र मिले हैं।

लखनऊ 03 नवंबर 2026: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) की महिला डॉक्टर से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात, धर्मांतरण के दबाव और प्रताड़ना के आरोपों की जांच में यूपी STF को डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक के नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जांच के मुताबिक, आरोपित का संपर्क केवल लखनऊ तक सीमित नहीं था, बल्कि वह डार्क वेब के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद अपने साथियों के संपर्क में रहता था। STF अब उसके डिजिटल डेटा और देशभर में फैले संपर्कों की कड़ियों की जांच कर रही है।
Lucknow KGMU Dr Rameezuddin Nayak
KGMU केस में STF का बड़ा अनावरण

डार्क वेब से साथियों के संपर्क में रहने का आरोप
STF की जांच में सामने आया है कि डॉक्टर रमीजुद्दीन अपने साथियों को अलग-अलग टास्क सौंपता था। आरोप है कि वह उन्हें कामकाजी महिलाओं, छात्राओं और महिला डॉक्टरों को विश्वास में लेकर अपने जाल में फंसाने के तरीके भी बताता था।

जांच एजेंसी उसके लैपटॉप से मिले डिजिटल डेटा, तकनीकी जानकारियों और देशव्यापी संपर्कों का विश्लेषण कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर उसके नेटवर्क की गतिविधियों और साथियों की भूमिका की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

तीन लैपटॉप से 4TB डेटा और 500 से अधिक अश्लील वीडियो मिलने का दावा
पुलिस और यूपी STF की संयुक्त जांच के बाद डॉक्टर रमीजुद्दीन के खिलाफ अदालत में 800 से अधिक पन्नों का आरोप-पत्र दिया है। इसमें रमीजुद्दीन समेत चार लोग  आरोपित बनाये गये हैं। आरोप पत्र में दो पीड़िताओं के लिखित बयान, डिजिटल साक्ष्य और फॉरेंसिक रिपोर्ट शामिल है।

पुलिस के अनुसार,आरोपित के पास से मिले तीन लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच में 12 साल से अधिक का 4TB यानी लगभग 4,000 GB डेटा मिला है। इसमें 500 से अधिक अश्लील वीडियो होने की बात कही गई है।

पुलिस का आरोप है कि रमीजुद्दीन मेडिकल की पढ़ाई के समय से ही इस तरह की गतिविधियों में शामिल था। जांच एजेंसी के अनुसार, इन वीडियो का इस्तेमाल महिलाओं को ब्लैकमेल करने में होता था।

KGMU और PGI के डॉक्टरों की भूमिका की भी जांच
STF की जांच में चिकित्सा संस्थानों से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका भी सामने आई है। जांच रिपोर्ट में KGMU के पैथोलॉजी विभाग की एक महिला डॉक्टर और उनके पति का विशेष उल्लेख किया गया है।

आरोप है कि PGI में तैनात डॉक्टर रमीजुद्दीन की मदद करते थे। वे उसे मेडिकल छात्राओं और महिला डॉक्टरों से मिलवाने तथा उनसे संपर्क स्थापित कराने में सहयोग करते थे।

इस संबंध में STF जल्द ही PGI और KGMU के संबंधित डॉक्टरों और कर्मचारियों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। साथ ही, संस्थानों के स्तर पर हुई संभावित प्रशासनिक लापरवाही की भी जांच की जा रही है।

एरा मेडिकल यूनिवर्सिटी में निवेश और फंडिंग की पड़ताल
इस मामले में अब डॉक्टरों के आपसी आर्थिक संबंध भी जांच के दायरे में हैं। STF की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि KGMU के करीब आधा दर्जन डॉक्टरों ने एरा मेडिकल यूनिवर्सिटी में बड़ा आर्थिक निवेश किया है।

रिपोर्ट में KGMU के बायोकेमिस्ट्री विभाग के पूर्व प्रमुख डॉक्टर अब्बास अली मेहंदी का भी उल्लेख है। उन्होंने KGMU से अवकाश लेकर एरा मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी संभाली थी और वर्तमान में वहां के कुलपति हैं। उनके संस्थान से जुड़ने के बाद KGMU के अन्य डॉक्टरों की ओर से भी बड़े पैमाने पर निवेश किए जाने की बात सामने आई है।

STF इन संस्थागत और आर्थिक निवेशों की प्रकृति की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इन वित्तीय संबंधों का आरोपित के नेटवर्क को संरक्षण देने या उसकी फंडिंग से कोई संबंध था या नहीं।

मुर्गे के खून से लिखता था प्रेम पत्र, शादी के नाम पर करता रहा शोषण, KGMU के डॉ. रमीज के हैरान करने वाले कारनामे

लखनऊ के चर्चित मामले में आरोपित डॉक्टर पर प्रेम पत्र लिखने का एक ऐसा तरीका अपनाया जिसे जानकर कोई भी हैरान रह जाए. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि केजीएमयू के पूर्व एमडी पैथोलॉजी छात्र डॉक्टर रमीज उर्फ रमीजुद्दीन लड़कियों को प्रभावित करने को मुर्गे के खून से प्रेम पत्र लिखता था.

यूपी के लखनऊ के चर्चित डॉक्टर रमीजुद्दीन मामले में पुलिस पूछताछ और पीड़िता के बयान से कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. आरोप है कि केजीएमयू के पूर्व एमडी पैथोलॉजी छात्र डॉक्टर रमीज उर्फ रमीजुद्दीन लड़कियों को आकर्षित करने के लिए मुर्गे के खून से प्रेम पत्र लिखता था. वह युवतियों को बताता था कि ये पत्र उसके अपने खून से लिखे गए हैं. पीड़िता ने रमीज और उसके परिवार पर यौन शोषण, मारपीट, मुसलमान बनने को दबाव बनाने और निजी वीडियो से ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

केजीएमयू के डॉक्टर रमीजुद्दीन। बायें उसका बाप सलीमुद्दीन

डांस प्रैक्टिस के बहाने फ्लैट पर बुलाया
पीड़िता का कहना है कि उसकी मुलाकात रमीज से मेडिकल की पढ़ाई के समय हुई थी. पहली बार 2011 में दिवाली के दिन रमीज ने फोन कर शुभकामनाएं दी थीं. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी. दिसंबर 2012 में रमीज ने उसे आगरा के साबुन कटरा स्थित फ्लैट पर डांस प्रैक्टिस के बहाने बुलाया. आरोप है कि वहां उसे नशीला पेय दिया गया और उससे रेप किया गया. बाद में रमीज ने मैसेज कर माफी मांगी और शादी का भरोसा दिया.
निजी वीडियो बनाकर रिश्ते तुड़वाने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि रमीज ने अलग-अलग मौकों पर उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो बनाए. वर्ष 2014 में दिल्ली के एम्स कॉलेज फेस्टिवल के दौरान भी नशीला पदार्थ देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता के मुताबिक, 2012 से 2025 तक शादी का भरोसा देकर उसका शोषण किया गया. वर्ष 2016 में गर्भवती होने पर आरोपी ने कथित तौर पर शादी से इनकार कर दिया और गर्भपात का दबाव बनाया. पीड़िता का दावा है कि बाद में उसकी निजी तस्वीरें संभावित मंगेतरों को भेजी गईं, जिससे पांच से सात रिश्ते टूट गए.

लखनऊ में साथ रहने पर बढ़ी प्रताड़ना
पीड़िता के मुताबिक, 2023 में रमीज के कहने पर वह लखनऊ आ गई. अक्टूबर में आरोपित के माता-पिता की सलाह पर दोनों एक फ्लैट में रहने लगे. आरोप है कि वहां भी उसके साथ जबरदस्ती, मारपीट और घरेलू काम कराने जैसी घटनाएं हुईं. उससे खाना बनवाने और सफाई के साथ टॉयलेट साफ करवाने तक का काम लिया जाता था. विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट होती थी. जून-जुलाई 2025 के आसपास सिर दीवार में मारने और बेहोश होने का भी आरोप लगाया गया है.

इस्लामीकरण और निकाह को दबाव बनाने का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 2024 में होली से पहले रमीज के माता-पिता ने उससे मुसलमान बनने को कहा. जनवरी 2025 में भी निकाह और धर्म बदलने का दबाव बनाया गया. आरोप है कि निजी वीडियो माता-पिता को दिखाकर बदनामी का डर पैदा किया गया. फरवरी में एक कमरे में काजी बुलाकर उससे तीन बार ‘कबूल है’ कहलवाया गया. पीड़िता का दावा है कि निकाहनामा पहले से तैयार था और उस पर उससे और उसके पिता से हस्ताक्षर कराए गए. इसके बाद बुर्का पहनने, मुस्लिम पहचान अपनाने और खानपान बदलने का दबाव बनाया गया.

मोबाइल में रखता था युवतियों के निजी वीडियो
पुलिस पूछताछ से जुड़ी जानकारी के अनुसार, आरोपित युवतियों के निजी वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करके रखता था. आरोप है कि शादी तय होने पर वह ये वीडियो उनके होने वाले पतियों को भेज देता था, ताकि रिश्ते टूट जाएं. फिलहाल पीड़िता के बयान में सामने आए इन आरोपों की जांच और मामले में पुलिस की कार्रवाई महत्वपूर्ण है.

त्वरित प्रश्नोत्तर 

 

लखनऊ के केजीएमयू के डॉक्टर रमीज पर क्या गंभीर आरोप लगे हैं?
लखनऊ के केजीएमयू के पूर्व एमडी पैथोलॉजी छात्र डॉक्टर रमीज उर्फ रमीजुद्दीन पर युवतियों को आकर्षित करने के लिए मुर्गे के खून से प्रेम पत्र लिखने का आरोप है। इसके अलावा, पीड़िता ने उस पर और उसके परिवार पर यौन शोषण, मारपीट, जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और निजी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

डॉ. रमीज के खिलाफ अदालत में जमानत को लेकर क्या फैसला आया?
केजेएमयू के डॉक्टर रमीज मलिक से जुड़े शोषण और धर्मांतरण मामले में सत्र न्यायाधीश मलखान सिंह ने आरोपित की जमानत अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने अपराध की गंभीरता और साक्ष्यों को देखते हुए उसे राहत देने से इनकार कर दिया।

केजीएमयू विवाद और एसटीएफ जांच के बाद क्या कार्रवाई हो रही है?
यूपी एसटीएफ की जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने केजीएमयू प्रशासन को दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। केजीएमयू प्रशासन इस रिपोर्ट पर विचार कर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई करने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *