उत्तराखंड:चुनाव आयोग SIR में वोटर लिस्ट से कटे 17 लाख+ नाम, नये 4 लाख नाम जुड़े
उत्तराखंड में प्री-एसआइआर और एसआइआर प्रक्रियाओं में कुल 17.05 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए, जबकि 4.01 लाख नए नाम जोड़े गए।
वर्तमान में राज्य में कुल 71.58 लाख मतदाता हैं, जो मतदाता सूची में हुए बड़े बदलाव को दर्शाता है।
वर्तमान में राज्य में कुल 71.58 लाख मतदाता हैं, जो मतदाता सूची में हुए बड़े बदलाव को दर्शाता है।
प्री-एसआइआर, एसआइआर में 17.05 लाख नाम कटे।
4.01 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए।
वर्तमान में उत्तराखंड में 71.58 लाख मतदाता।
देहरादून 03 नवंबर 2026। उत्तराखंड में प्री-एसआइआर और एसआइआर के दौरान कुल 17.05 लाख नाम कटे हैं। यद्यपि इस अवधि में 4.01 लाख नए नाम भी जोड़े गए हैं। यानी इस अवधि में तकरीबन 21 प्रतिशत नाम कटे और तकरीबन पांच प्रतिशत नाम जोड़े गए हैं।
प्रदेश में प्रीएसआइआर की कोई निश्चित तिथि घोषित नहीं हुई थी, लेकिन अप्रैल 2025 में इस दिशा में कार्य शुरू हो गया था। प्रदेश में एक जनवरी 2025 की मतदाता सूची के अनुसार कुल 84.29 लाख मतदाता थे। 20 मई को जारी मतदाता सूची में कुल 7.73 नाम काटे गए और 2.71 नाम जोड़े गए।
अक्टूबर 2025 को जारी मतदाता सूची में 1.04 लाख नाम काटे गए और 1.29 लाख नाम जोड़े गए। वहीं, एसआइआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद अनुपस्थित, मृत और पता परिवर्तन कर चुके 8.26 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए। दावे और आपत्तियां सुनने के बाद 1.29 लाख नाम जोड़े गए और 1.04 लाख नाम काटे गए। इस समय प्रदेश में 71.58 लाख मतदाता हैं।

