उर्मिला सनावर को दूसरे दिन भी जमानतियों का टोटा, 26 अक्टूबर से है जेल में

उर्मिला सनावर को नहीं मिल रहे जमानती! जमानत के बाद जेल में ही बितानी पड़ रही रातें

फिलहाल जमानती नहीं मिलने के कारण उर्मिला सनावर को हरिद्वार जेल में रहना पड़ेगा. उर्मिला सनावर को सोमवार को ही जमानत मिल गई थी.

हरिद्वार 03 नवंबर 2026 : अभिनेत्री उर्मिला सनावर को कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद भी जेल से रिहाई नहीं मिल सकी है. जमानत के आदेश के बाद भी उनके लिए सक्षम जमानती कोर्ट में पेश नहीं हो पाए हैं. सोमवार को जमानत मिलने के बाद मंगलवार को भी जमानती नहीं मिलने के कारण उन्हें एक और रात रोशनाबाद जिला कारागार में बितानी पड़ेगी. अब उनकी रिहाई के लिए जमानती पेश होने का इंतजार किया जा रहा है. उर्मिला सनावर की वकील प्रीति सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि की.

दरअसल, उर्मिला सनावर के खिलाफ पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने बीती 25 अक्तूबर को रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था. अपनी शिकायत में दीपिका राठौर ने उर्मिला सनावर पर उसके परिवार पर सोशल मीडिया के जरिए आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के साथ-साथ रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम कराने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया था.

इतना ही नहीं मांग पूरी नहीं होने पर उर्मिला सनावर ने दीपिका राठौर और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी. पुलिस ने दीपिका राठौर की लिखित शिकायत पर मुकदमा लिख उर्मिला सनावर को उसके सहारनपुर आवास से पकड़ लिया था. इसके बाद उर्मिला सनावर को हरिद्वार कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने उर्मिला सनावर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था, तब से उर्मिला सनावर हरिद्वार जेल में ही बंद है.

Haridwar jail
उर्मिला सनावर हरिद्वार जिला जेल में है.

इस बीच उर्मिला सनावर ने कोर्ट ने जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर कल सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने सोमवार को ही उर्मिला सनावर को जमानत दे दी थी, लेकिन उन्हें जमानती नहीं मिल पाई था, जिस कारण सोमवार की रात उर्मिला सनावर को जेल में ही रहना पड़ा था. वहीं उम्मीद की जा रही थी कि आज मंगलवार तीन नवंबर को उर्मिला सनावर जेल से बाहर आएगी, लेकिन आज भी जमानती कोर्ट में नहीं आए. इससे उर्मिला सनावर को आज की रात भी जेल भी बितानी होगी. ऐसे में जमानत मिलने के बावजूद उर्मिला सनावर को फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा।

उर्मिला सनावर की अधिवक्ता प्रीति सिंह चौहान ने बताया कि कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहाई को आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जानी है. आज भी सक्षम जमानती नहीं मिल सके. इसके चलते मंगलवार को भी रिहाई की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई. उन्होंने बताया कि जमानती पेश होने और न्यायालय की निर्धारित औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही जेल से रिहाई संभव होगी. वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि रिहाई के संबंध में न्यायालय से जो भी आदेश प्राप्त होगा, उसका पालन होगा।
Suresh Rathore and Urmila Sanawar skip CBI court appearance next hearing date awaited uttarakhand news
सीबीआई कोर्ट नहीं पहुंचे सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर, अब मामले में फिर लगेगी नई तारीख

पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर आज कोर्ट नहीं पहुंचे। मामले में नई तारीख लगेगी।
पूर्व विधायक सुरेश राठौर
सीबीआई कोर्ट में आज सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर की पेशी होनी थी, लेकिन दोनों कोर्ट नहीं पहुंचे। ऐसे में मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस प्रकरण में फिर से नई तारीख लगेगी। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की सोमवार को अदालत ने जमानत याचिका मंजूर कर ली।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने 50 हजार के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही धनराशि के दो जमानती प्रस्तुत करने पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। जमानती दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज मंगलवार को उनकी जेल से रिहाई की बात सामने आई है।

पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने 24 अक्तूबर को रानीपुर कोतवाली में उर्मिला सनावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि पांच करोड़ की मांग की गई और रविदास धाम नाम कराने के लिए दबाव बनाया गया। पुलिस ने 25 अक्तूबर को सहारनपुर स्थित घर से उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया था।

शाम को कोर्ट में पेश किया था, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इसके बाद अदालत में उर्मिला की जमानत याचिका दायर की गई थी। एक दिन जांच आख्या न आने और दूसरे दिन अन्य वजह से जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *