ज्ञान:पृथ्वी पर आकाश नीला तो बाकी ग्रहों पर कैसा ?

Planet Sky: पृथ्वी से अगर नीला दिखता है आसमान तो बाकी ग्रहों से कैसा दिखेगा? जानें अंतरिक्ष का अनोखा सच

If Earth’s Sky Is Blue, What Would It Look Like on Other Planets know here

धरती से आसमान नीले रंग का दिखाई देता है लेकिन दूसरे ग्रहों पर यह स्थिति पूरी तरह से बदल जाती है. आइए जानते हैं दूसरे ग्रहों पर आसमान किस रंग का दिखाई देता है.

ग्रहों का आकाश

हमें धरती पर शांत नीले आसमान को देखने की आदत है. लेकिन यह रंग हर जगह एक जैसा नहीं होता. असल में यह इस बात का नतीजा है कि सूरज की रोशनी हमारे वातावरण के साथ कैसे इंटरेक्ट करती है. इसके पीछे की वजह रेले स्कैटरिंग है. इसमें नीली रोशनी की छोटी वेवलेंथ दूसरी रोशनी के मुकाबले ज्यादा फैलती है. आइए जानते हैं दूसरे ग्रहों पर आसमान कैसा दिखाई देगा.

मंगल पर गुलाबी,हलका नारंगी आसमान

मंगल ग्रह का आसमान धरती के आसमान से बिल्कुल अलग दिखाई देता है. दिन के समय वातावरण में मौजूद लोहे से भरी धूल के कारण यह गुलाबी या फिर हल्के नारंगी रंग का दिखाई देता है. लेकिन यहां एक दिलचस्प बात है. सूरज डूबते समय सूरज के आसपास का इलाका असल में नीला हो जाता है. यह धरती के लाल सूर्यास्त के बिल्कुल उल्टा असर दिखाता है.

शुक्र पर पीला नारंगी आसमान

शुक्र ग्रह पर आसमान बिल्कुल ही अलग महसूस होगा. इसका घना और जहरीला वातावरण कार्बन डाइऑक्साइड और सल्फ्यूरिक एसिड के बादलों से भरा है. यह रोशनी को अलग तरह से बिखेरता है. इसी वजह से आसमान हर समय पीले नारंगी रंग का दिखाई देता है. यह आपको कभी भी साफ नीला आसमान देखने को नहीं मिलेगा.

बृहस्पति नीला आसमान

बृहस्पति के सतह धरती की तरह ठोस नहीं है. लेकिन अगर आप इसके वातावरण के अंदर खड़े हो पाते तो आसमान ऊंचाई पर नीले रंग का दिखाई देता. जैसे-जैसे आप और गहराई में जाते घने बादलों और जबरदस्त दबाव की वजह से आसमान और भी ज्यादा गहरा और धुंधला होता जाता.

यूरेनस और नेपच्यून पर नीला गहरा फिरोजी आसमान 

यूरेनस और नेपच्यून दोनों ही ग्रहों के वातावरण में मीथेन गैस की भरपूर मात्रा है. मीथेन लाल रोशनी को सोख लेती है और नीली रोशनी को वापस भेजती है. इस वजह से इन ग्रहों का आसमान हलके नीले से लेकर गहरे फिरोजी रंग का दिखाई देता है.

बुद्ध और चंद्रमा पर काला आसमान 

बुद्ध और चंद्रमा जैसे ग्रहों पर वातावरण बिल्कुल भी नहीं होता. सूरज की रोशनी को बिखरने के लिए हवा न होने की वजह से आसमान पूरी तरह से काला दिखाई देता है. भले ही सूरज ठीक आपके सर के ऊपर पूरी चमक के साथ चमक रहा हो लेकिन आसमान हमेशा काला ही रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *