उर्मिला सनावर को जमानत, कल छूटेगी जेल से

उर्मिला सनावर को मिली जमानत, जेल में कटेगी आज की रात, पूर्व विधायक की बेटी ने किया था मुकदमा

अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी एंगल में उर्मिला सनावर चर्चा में आई थी. उर्मिला पर पूर्व विधायक पुत्री दीपिका राठौर ने मुकदमा किया था.
Urmila Sanawar gets bail
उर्मिला सनावर (फाइल फोटो)

हरिद्वार तीन नवंबर 2026 : हरिद्वार जेल में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को आज दो नवंबर को कोर्ट से जमानत मिल गई . हालांकि उर्मिला सनावर आज जेल से रिहा नहीं हो पाई. उसकी रिहाई कल तीन नवंबर को ही होगी. रात उर्मिला सनावर ने जेल में ही बिताई.

23:42

LTE

286

पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उनकी जमानत अर्जी मंजूर की थी। हालांकि, जमानत मिलने के बाद भी उनकी जेल से रिहाई अटक गई है। जमानत के लिए पेश किए गए दोनों जमानतियों के सत्यापन में कथित गड़बड़ी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों जमानती फर्जी पाए गए हैं। इसके बाद जमानत निरस्त होने की खबर भी सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि के लिए न्यायालय का आदेश और सत्यापन रिपोर्ट मिलना बाकी है।

उर्मिला सनावर की वकील प्रीति चौहान ने बताया कि जमानत अर्जी पर दोपहर 1 बजे सुनवाई हुई। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(5) और 308(7) पर मुख्य रूप से बहस हुई। इन धाराओं में 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि ये धाराएं उर्मिला सनावर मामले में नहीं बनती हैं।

वकील प्रीति चौहान के अनुसार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव  ने उनका तर्क स्वीकार कर  उर्मिला सनावर का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार किया हैं. उन्होंने 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंध पत्र और समान धनराशि के दो सक्षम जमानती देने पर छोड़ने  के आदेश दिए. इसके बाद जेल से रिहाई को जमानतियों के दस्तावेज और पहचान का सत्यापन कराया गया। लेकिन सत्यापन में दोनों जमानतियों की वास्तविकता को लेकर गड़बड़ी सामने आई। दोनों को कथित तौर पर फर्जी बताया जा रहा है। इसके बाद रिहाई प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया। जमानत निरस्त होने की खबर भी सामने आई है, लेकिन इस संबंध में आधिकारिक न्यायालय आदेश की पुष्टि होना बाकी है।

अब सवाल उठ रहे हैं कि जमानत के लिए पेश किए गए दोनों जमानती कौन थे, उनके अभिलेखों में क्या गड़बड़ी मिली और इस मामले में आगे किसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

उर्मिला सनावर की अधिवक्ता प्रीति सिंह चौहान ने बताया कि कोर्ट ने उर्मिला सनावर की जमानत मंजूर कर दी है, जिसका आदेश भी आ गया है. जेल से रिहाई के लिए कल मंगलवार को सक्षम जमानती पेश किए जाएंगे और उसके बाद जेल से रिहाई कराई जाएगी.

पूर्व विधायक के बेटी ने कराया था मुकदमा: पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने अपने और अपनी परिवार की जान को खतरा बताते हुए उर्मिला सनावर पर पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था. इस मामले में दीपिका राठौर की तरफ से हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली में 25 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया गया था.

पांच करोड़ रुपए मांगने का आरोप: शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर उनके और परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणियां कीं. इसके साथ ही दीपिका ने आरोप लगाया था कि उर्मिला ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम कराने के साथ ही पांच करोड़ रुपए भी मांगे थे.

आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उर्मिला सनावर ने दीपिका और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है. मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी. 25 अक्टूबर को ही हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने सहारनपुर स्थित आवास पर दबिश देकर उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उर्मिला सनावर को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से कोर्ट ने उर्मिला सनावर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हरिद्वार जिला जेल रोशनाबाद भेज दिया था.

उर्मिला की वकील ने कोर्ट में रखा पक्ष: आज 2 नवंबर को जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान उर्मिला की ओर से अधिवक्ता प्रीति सिंह चौहान ने पक्ष रखा. वहीं अभियोजन की ओर से अभियोजन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह आर्य ने जमानत का विरोध किया. अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि उर्मिला सनावर के खिलाफ इसी संदर्भ में पहले भी दस मुकदमे हैं । जमानत मिलने पर वह इसका दुरुपयोग कर सकती हैं.

अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष के तर्क सुनने पर माना कि लगाए गए अधिकांश आरोपों की धाराएं जमानतीय हैं. वहीं धारा 308(5) में अपराध प्रथम दृष्टया बनता नहीं लगता. अदालत ने यह भी उल्लेख किया कि अभियुक्ता महिला है और उस पर लगे अपराध मृत्यु या आजीवन कारावास से दंडनीय नहीं हैं. इन परिस्थितियों में अदालत ने जमानत स्वीकार कर ली.

छह धाराओं में हुआ था मुकदमा: इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(5), 308(7), 356(2), 356(3) और 79 के साथ स्त्री अशिष्ट रूपण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा किया था. उर्मिला सनावर 25 अक्तूबर से जिला कारागार में बंद हैं.

आपराधिक इतिहास के आधार पर किया था जमानत का विरोध

प्रीति चौहान के अनुसार, अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए तर्क दिया था कि उर्मिला सनावर पर अलग-अलग प्रदेशों और जिलों में 10-11 मुकदमें हैं। यह भी आशंका जताई गई थी कि जेल से बाहर आने पर वे दूसरे लोगों के खिलाफ वीडियो वायरल कर सकती हैं।

वकील ने बताया था कि जमानतदार सहारनपुर से आए थे, लेकिन उनके उर्मिला सनावर के रिश्तेदार नहीं होने से कोर्ट  संतुष्ट नहीं था। इसके बाद सक्षम जमानती पेश करने की प्रक्रिया की गई थी।

अंकिता भंडारी हत्याकांड से चर्चा में आई थी उर्मिला सनावर: दरअसल, उर्मिला सनावर खुद को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताती हैं. उर्मिला सनावर अंकिता भंडारी हत्याकांड में भी चर्चाओं में आई थी. उर्मिला सनावर ने अपनी और सुरेश राठौर का मोबाइल पर हुई कथित बातचीत का ऑडियो जारी किया था, जिसकी हम पुष्टि नहीं करते . उस ऑडियो के आधार पर उर्मिला सनावर ने अंकिता भंडारी हत्याकांड ने कथित वीआईपी का नाम बताया था, जिस पर प्रदेशभर में हंगामा हुआ था.

इस मामले में इतना तूल पकड़ा था कि राज्य सरकार को सीबीआई जांच के आदेश देने पड़े थे. सीबीआई अंकिता भंडारी केस में वीआईपी मामले की जांच कर रही है. कुछ दिनों पहले सीबीआई ने उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर से पूछताछ भी की थी.

TAGGED:

URMILA SANAWAR GETS BAIL
ANKITA BHANDARI MURDER CASE
DEEPIKA RATHORE URMILA CASE
उर्मिला सनावर को मिली जमानत
जेल में बंद सनावर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *