नमामि गंगे घाट हरिद्वार में होगा उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का अंतिम संस्कार

पैतृक गांव ही रुकें योगी आदित्यनाथ, कल हरिद्वार में होगा मां का अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी, कल होगा अंतिम संस्कार
UP CM YOGI MOTHER PASSED AWAY
अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो सोर्स- Villagers)

पौड़ी 20 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है. उन्होंने अपने गांव पंचूर में आखिरी सांस ली. मां की निधन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड आ गए हैं. वे अपने पैतृक गांव पंचूर मां के अंतिम दर्शन को पहुंचे। कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. फिर वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए पौड़ी के यमकेश्वर के महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी के हेलीपैड पर उतरे. इसके बाद वे कार से अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. जहां उन्होंने अपनी मां के अंतिम दर्शन किए. इस दौरान वे बेहद भावुक नजर आए.

कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार: सीएम योगी आदित्यनाथ मां के अंतिम संस्कार के लिए कल सुबह 7 बजे पंचूर से हरिद्वार रवाना होंगे. बताया जा रहा है कि सीएम योगी सड़क मार्ग से लक्ष्मणझूला बैराज मोटर मार्ग होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे. हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर उनकी मां के अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियां की जा रही है.

91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस: सीएम योगी की माता की उम्र 91 साल थी. जो पंचूर गांव में रहती थीं. अधिक उम्र होने की वजह से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. जिस कारण उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था. खुद योगी आदित्यनाथ भी उन्हें देखने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे. उनका हाल चाल लिया था.

पौड़ी जिले में रहता है योगी आदित्यनाथ का परिवार: गौर हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के निवासी हैं. उनका परिवार पंचूर गांव में ही रहता है. उनके पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में साल 2020 में निधन हो गया था. अब उनकी मां का भी निधन हो गया है.

स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने जताया दुख: वहीं, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है. मां का साया जीवन की सबसे बड़ी शक्ति और संबल होता है.

ऋतु खंडूड़ी ने इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने बाबा सिद्धबली से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें. शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य दें.

पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी बोले- मां का जाना दुनिया का सबसे बड़ा दुख: वहीं, पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मां का दुनिया से चले जाना जीवन का सबसे बड़ा दुख होता है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती.

विधायक राजकुमार पोरी ने इस कठिन समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके समस्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. साथ ही उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

Up Cm Yogi Adityanath Mother Passes Away
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
UP CM Yogi Adityanath mother passes away सीएम योगी की माताजी का 91 वर्ष की आयु में पौड़ी स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन होने की जानकारी पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने दी है।

हाइलाइट्स
सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन
91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
पौड़ी स्थित पैतृक आवास पर हुआ निधन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन हो गया है। उनके 91 वर्ष की आयु में पौड़ी स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन होने की जानकारी पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार ने दी है।

पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि पौड़ी के पंचूर गांव में ही माता सावित्री देवी का निधन हुआ है। डॉक्टर को भी बुलाया गया था। पौड़ी के जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने भी निधन की खबर की पुष्टि की है।

सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन हो गया। वे 91 साल की थीं। शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। शनिवार को ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

योगी की मां के निधन की खबर जिस वक्त आई, तब वह गोरखपुर में 50 हजार छात्रों को टैबलेट बांट रहे थे। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान उनको ये जानकारी नहीं दी गई।

मां की तबीयत बिगड़ने पर इसी साल 9 फरवरी को योगी देहरादून गए थे। उन्होंने मां से अस्पताल में मुलाकात की थी। मां ने उनके सिर पर हाथ फेरा था।

योगी समेत उनके 4 बेटे और 3 बेटियां हैं। इनमें मानेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र मोहन और बहनें पुष्पा देवी, कौशल्या और शशि देवी हैं। योगी के पिता आनंद सिंह का साल 2020 में 89 साल की उम्र में निधन हुआ था। वह फॉरेस्ट रेंजर थे।

माता सावित्री देवी पौड़ी ​के पंचूर गांव में ही रह रही थी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी पौड़ी ​के पंचूर गांव में ही रह रही थी। 91 वर्ष की आयु में पौड़ी स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री  योगी आदित्य नाथ के परिवार में सात भाई बहन हैं।  मुख्यमंत्री योगी चार भाइयों और तीन बहनों में से दूसरे नंबर के हैं। योगी आदित्यनाथ का परिवार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में ही रहता है।

पिता के अंतिम संस्कार में नहीं आ पाए थे
उनके पिता स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे, जिनका 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। तब मुख्यमंत्री योगी पिता के अंतिम संस्कार में नहीं आ पाए थे। कोविड के चलते भी मुख्यमंत्री योगी ने आने में असमर्थता जताई थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समय-समय पर उत्तराखंड के पंचूर गांव जाकर अपनी मां से मिलते रहे हैं और उनका हालचाल जानते रहे थे, फरवरी 2026 और मई 2022 में  मुख्यमंत्री योगी  गांव पहुंचकर अपनी मां से मिले थे। साथ ही उनका हालचाल जाना था। मुख्यमंत्री योगी अपने पैतृक गांव भी आ चुके हैं। परिजनों के विशेष निमंत्रण पर मुख्यमंत्री योगी गांव पहुंचे थे, तब मुख्यमंत्री योगी अपनी मां से मिले थे, जिसकी फोटो भी काफी वायरल हुई थी। परिवार की तरफ से भी माता जी के निधन की पुष्टि की गई है जिसके बाद से उनके पैतृक गांव पंचूर में भी लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *