जमुई जंगलराज: छात्र-छात्रा के उत्पीड़क नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर, पैर में गोली

  1. Who Is Nandan Yadav Person Who Carried Out Jamui Incident Arrested After Half Encounter
    कौन है नंदन यादव, चेहरे पर गमछा बांधकर जमुई कांड को दिया अंजाम, पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर
    बिहार के जमुई में छात्र-छात्रा से मारपीट, दुर्व्यवहार करने वाले मुख्य आरोपित नंदन यादव को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपित के पैर में गोली लगी है। जमुई पुलिस ने नगर थाने में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच के लिए SIT गठित की है।

जमुई 24 सितंबर 2026 : बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ रास्ते में बदसलूकी करने और वीभत्स वारदात के वीडियो मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे मुख्य आरोपित नंदन यादव को जमुई पुलिस ने एनकाउंटर के बाद धर दबोचा। गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान पुलिस के हाफ एनकाउंटर में आरोपित के पैर में गोली लगी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए जांच तेज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।
Who is Nandan Yadav
जमुई कांड में मुख्य आरोपित नंदन यादव हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

कौन है नंदन यादव और कैसे दिया घटना को अंजाम
मुख्य आरोपित नंदन यादव जमुई के प्रतापपुर गांव का रहने वाला है, जिसके पिता का नाम गनौरी यादव है। घटना के समय उसने पहचान छिपाने को अपने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नंदन ने ही स्कूटी से लौट रहे नाबालिग छात्र और छात्रा को बीच रास्ते में रोककर अभद्र व्यवहार और मारपीट की थी। तब से नंदन यादव भागा हुआ था। नंदन की गिरफ्तारी को पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। नंदन यादव पर दबिश बनाने को पुलिस ने उसके परिवार के दो लोगों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ की, तब जाकर उसके ठिकाने का पता चला।
जमुई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की
मुख्य आरोपित नंदन यादव प्रतापपुर गांव का रहने वाला है
आरोपी नंदन के पिता का नाम गनौरी यादव बताया गया
गमछा बांधकर नंदन ने छात्रा और दोस्त से बदसलूकी की
एनकाउंटर के दौरान मुख्य आरोपित नंदन यादव घायल हुआ
पुलिस दबिश और हाफ एनकाउंटर की पूरी कहानी
वारदात के बाद से ही नंदन यादव भागा हुआ था। पुलिस ने उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की और दबाव बनाने को उसके परिवार के दो जनें पकड़ पूछताछ की थी।

मुठभेड़ में लगी गोली: पुलिस की घेराबंदी के दौरान हुई कार्रवाई में मुख्य आरोपित नंदन यादव के पैर में गोली लगी है।
दूसरा आरोपित घायल: घटना में शामिल एक अन्य फरार आरोपी हरेराम यादव के पैर में भी चोट लगने की खबर है।
आधिकारिक एफआईआर: पूरे मामले को लेकर जमुई नगर थाने में कुल सात लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात पर FIR दर्ज की गई है।
जमुई पुलिस की कस्टडी: घायल आरोपी का इलाज कराने के साथ ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

SIT का गठन कर पुलिसिया जांच में तेजी
मामले की पारदर्शी जांच के लिए जमुई पुलिस प्रशासन ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। एसआईटी की टीम ने उस स्थान का दौरा किया है जहां वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस की टीम वायरल वीडियो के जरिए घटना में शामिल अन्य सहयोगियों की भूमिका और उनकी मौजूदगी की जांच कर रही है।

वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश
जमुई पुलिस के अनुसार, इस वीभत्स अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की टीम घटनास्थल से फॉरेंसिक और अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि SIT की जांच आगे बढ़ने के साथ ही मामले से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आएंगे और बाकी बचे आरोपियों को भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

‘प्लीज… हम इसकी बेस्ट फ्रेंड हैं’, जमुई में हाथ जोड़कर मिन्नतें करती रही छात्रा, दोस्त को पीटते रहे दरिंदे

बिहार के जमुई में स्कूली छात्र-छात्रा से हुई छेड़खानी का एक और वीडियो वायरल है। इसमें छात्रा हाथ जोड़कर मनचलों से मिन्नतें करती दिख रही है, जबकि वे छात्र की पिटाई करते रहते हैं।
जमुई में स्कूली छात्रों से मारपीट। फोटो सोशल मीडिया
जमुई में स्कूली छात्र-छात्रा के साथ हुई छेड़खानी की घटना।

वायरल वीडियो में छात्रा हाथ जोड़कर मिन्नतें करती दिखी।

मनचलों ने छात्र को पीटा, पुलिस ने 3 आरोपी पकड़े।

बिहार के जमुई में स्कूली छात्रा और छात्र के साथ हुई छेड़खानी और बदसलूकी की घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। अब इस घटना का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें छात्रा मनचलों की आगे हाथ जोड़कर मिन्नतें करते नजर रही हैं।
वहीं आरोपियों पर छात्रा की रिक्वेस्ट का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और वह साथी छात्र की पिटाई करते नजर रहे हैं। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि छात्रा उनसे कहती है कि प्लीज आखिरी बार छोड़ दीजिए। हम इसकी बेस्ट फ्रेंड हैं।

मनचलों की भीड़ शादी के लिए भी कहती है, लेकिन लड़की कहती है कि बेस्ट फ्रेंड का मतलब शादी नहीं होता है। वह लगातार हाथ जोड़कर छोड़ देने के लिए कहती है, लेकिन आरोपी पिटाई करते रहते हैं।

इस बीच छात्र बताता है कि वह स्कूल में एक साथ पढ़ते हैं और घर में भी सबको पता है। इतने में आरोपित उसको मारने लगते हैं और घर में फोन लगाने के लिए कहते हैं। इस दौरान छात्र की पिटाई जारी रहती है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, 19 सितंबर की शाम नाबालिग स्कूटी से घर की ओर लौट रहे थे, तभी बीच रास्ते में उद्दंडियों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ अश्लीलता और अभद्रता की।

आरोपितों ने दोनों बच्चों के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि नाबालिग छात्रा के साथ ‘बैड टच’ कर उसकी गरिमा तार-तार कर दी।

मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में गुस्सा है और प्रशासन भी कार्रवाई में जुट गया है। इस मामले में अब तक 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। शाम तक सभी के पकड़े जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

‘अच्छा लड़का है, मुश्किल में दोनों ने हिम्मत नहीं छोड़ी’, जमुई बैड टच कांड पर बोलीं पीड़ित छात्रा की मां

पीड़ित छात्रा की मां ने मड़वा पहाड़ प्रकरण में बेटी का साथ देने वाले लड़के की सराहना की और पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया।

पीड़ित छात्रा की मां ने मुश्किल में साथ देने वाले लड़के को सराहा।

परिवार ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रशासन पर पूर्ण संतोष जताया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

‘वह बहुत अच्छा लड़का है। मुश्किल परिस्थितियों में दोनों ने एक-दूसरे का साथ दिया। दोनों ने हिम्मत से काम लिया और घर तक पहुंचे, यही बहुत है।’

मड़वा पहाड़ प्रकरण में पीड़ित छात्रा की मां ने घटना के समय बेटी के साथ रहे उसके साथ पढ़ने वाले लड़के के बारे में यह बात कही।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद जागरण से बातचीत में उन्होंने कहा कि घटना के बाद उनकी बेटी काफी डर गई थी, लेकिन उस मुश्किल समय में दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।

मां ने बताया कि उन्हें 20 सितंबर की शाम करीब सात से आठ बजे घटना की जानकारी मिली। बाहर से कुछ जानकारी मिलने के बाद बेटी से पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार प्रशासन के पास पहुंचा।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई की और अब तक की कार्रवाई से वह पूरी तरह संतुष्ट हैं। मुख्य आरोपित के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने को लेकर पूछे गए सवाल पर मां ने दूरी बनाई। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपना काम कर रहा है और परिवार की इच्छा है कि आरोपितों को जल्द न्यायालय से सजा मिले।

छात्रा के पिता ने बताया कि उन्हें भी 20 सितंबर की रात करीब आठ बजे घटना की जानकारी हुई। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी अभी छोटी है और घटना के बाद काफी डर गई थी। जानकारी मिलने के बाद परिवार प्रशासन के पास पहुंचा और कार्रवाई शुरू हुई।
पिता ने एसपी, डीएम और पूरे प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष जताया। आरोपितों की सजा को लेकर उन्होंने कहा कि न्यायालय जो सजा उचित समझे, वह जल्द और सख्त होनी चाहिए।

मुठभेड़ को लेकर इंटरनेट मीडिया पर चल रही मांगों के संबंध में उन्होंने कहा कि यह प्रशासन का विषय है और वह इस पर कुछ नहीं कह सकते।

  ‘ मुख्यमंत्री की तरह नहीं, अभिभावक की तरह मिले’
पीड़ित छात्रा की मां ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात को लेकर कहा कि उन्हें लगा ही नहीं कि वह मुख्यमंत्री से मिल रही हैं। उन्होंने अभिभावक की तरह परिवार की बात सुनी।

मां के अनुसार, मुख्यमंत्री ने उनकी बेटी को बहादुर बच्ची बताते हुए पढ़ाई और सुरक्षा समेत किसी भी जरूरत में मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर बेटी बेहिचक उनसे संपर्क कर सकती है।

मां की अपील- अपराध के खिलाफ एकजुट रहे समाज
पीड़ित छात्रा की मां ने कहा कि घटना के बाद जमुई, बिहार और देश के लोगों ने जिस तरह परिवार का साथ दिया, वह महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज से अपराधियों के खिलाफ इसी तरह एकजुट रहने की अपील की।

उनका कहना है कि समाज की एकजुटता से पीड़ित परिवार को हिम्मत मिलती है और अपराधियों में कानून का भय पैदा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *