भाजपा में धामी निर्विवाद,2027 में भी होंगें उत्तराखंड में मुमं चेहरा:नितिन नवीन

Pushkar Singh Dhami Is Bjp Face In Uttarakhand Will Demonstrate Strength In 2027 Assembly Election

  • धामी के चेहरे पर लड़ेगी भाजपा उत्तराखंड विधानसभा 2027 चुनाव
  • – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मुख्यमंत्री धामी की सराहना
  • – बोले, मुख्यमंत्री धामी ने गुड गर्वनेंस से जीता लोगों का दिल, उम्मीदों पर उतरे खरे

नई दिल्ली/देहरादून 24 अप्रैल 2026। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तस्वीर साफ हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड मे पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव 2027 में उतरने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वे अभी सरकार का चेहरा हैं । आगे भी पार्टी का चेहरा होंगें।  धामी कैबिनेट विस्तार में उनकी राजनीतिक मजबूती सिद्ध हुई थी। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की पुष्टि बाद स्थिति और स्पष्ट हो गई है। ऐसे में प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज होना तय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास की गति तेज हुई है। वह जनांकांक्षाओं पर खरे उतरे हैं। उनके नेतृत्व में पारदर्शी शासन और सुदूर गांव में मौलिक सुविधायें बढ़ी हैं । प्रदेश के जनसामान्य का जीवन स्तर सुधरा है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक प्रमुख हिन्दी न्यूज चैनल न्यूज 18 से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने उत्तराखंड को लेकर पूछे गऐ एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तराखंड तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है। नितिन नवीन ने कहा कि हर राज्य में अलग-अलग चुनौतियां होती हैं। उत्तराखंड को यदि हम गर्वेनेंस की दृष्टि से देखें या जनसामान्य के जीवन स्तर के मानक से आकलन करें तो मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हुआ है।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में मुख्यमंत्री धामी ही पार्टी का चेहरा होंगें।

याद करें, इससे पहले 14 अप्रैल को देहरादून में प्रधानमंत्री मोदी ने भी धामी को सराहा था। जबकि हल्द्वानी में आयोजित धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री धामी की जमकर प्रशंसा कर उन्हें “धुरंधर” उपाधि दी। इससे पहले मार्च में ही हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री धामी के कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियां सराही और कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार हैट्रिक लगायेगी।
उत्तराखंड चुनाव 2027 में पुष्कर सिंह धामी भाजपा का होंगे चेहरा (फाइल फोटो)

नितिन नवीन ने क्या कहा?
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि हर राज्य सरकार अपने क्षेत्र की विशेष परिस्थितियों को संभालने में कई चुनौतियों का सामना करती है। लेकिन, हम अपना पिछला काम देखते हैं और विकास पर ध्यान देते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश की चुनौतियों में धामी सरकार ने शानदार काम किया है। हम उन सभी क्षेत्रों में हो रही प्रगति पर नजर रखते हैं, जहां सामान्य जन की दैनिक जिंदगी में सुधार की जरूरत है।

भाजपा अध्यक्ष नवीन ने कहा कि मेरा पक्का मानना है कि जब विकास की दृष्टि  और हमारी मुख्य विशेषता  यानी सुशासन की दृष्टि से  देखें तो आप पाएंगे कि आज उत्तराखंड बहुत मजबूत स्थिति में है। हमने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काफी प्रगति की है। हमें पूरा विश्वास है कि इस बार हम और भी बेहतर परिणाम देंगें।

सुशासन का मजबूत मॉडल
नितिन नवीन ने एक प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल न्यूज 18 भारत को दिए इंटरव्यू में कहा कि धामी सरकार ने उत्तराखंड में विकास और सुशासन का मजबूत मॉडल पेश किया है। मुख्यमंत्री धामी ने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर पारदर्शी प्रशासन दिया है। दूरस्थ क्षेत्रों तक मौलिक सुविधाएं पहुंचाने में उल्लेखनीय काम किया है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने यह भी कहा कि उत्तराखंड हाल के वर्षों में तेजी से विकसित हुआ है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 2027 के चुनाव में पार्टी मुख्यमंत्री धामी को ही चेहरा बनाकर मैदान में उतरेगी।

मुख्यमंत्री धामी की हो रही सराहना
दरअसल, इससे पहले भी भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली सराही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून प्रवास में उनके काम की प्रशंसा की थी। वहीं, हल्द्वानी कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने उन्हें ‘धुरंधर’ मुख्यमंत्री बता उनकी नेतृत्व क्षमता सराही। इसके अलावा हरिद्वार प्रवास पर अमित शाह ने भी राज्य सरकार की नीतियां जनहितकारी बताते हुए भाजपा की हैट्रिक का भरोसा जताया था। इनके बाद नितिन नवीन के ताजा बयान ने प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ा विपक्ष को गोलपोस्ट दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *