बारावफात भीड में भड़काऊ भाषण में मौलाना मुजीब गिरफ्तार
‘उत्तराखंड पाकिस्तान नहीं… देवभूमि है’, भड़काऊ भाषण पर मुख्यमंत्री धामी की दो-टूक; मौलाना गिरफ्तार
रुद्रपुर में बारावफात जुलूस में भड़काऊ भाषण के आरोप में मौलाना मुजीब को पकड लिया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई होगी।
देहरादून 29 अगस्त 2026 । रुद्रपुर में धार्मिक जुलूस के दौरान एक मौलाना को हजारों लोगों की धार्मिक भीड़ के सामने सरकार को धमकाना भारी पड़ गया। मौलाना का धमकी भरा बयान वायरल होते ही, मुख्यमंत्री धामी ने कड़ा रुख अपनाया जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।
रुद्रपुर में बुधवार को निकाले गए बारावफात जुलूस के दौरान, रामपुर निवासी मौलाना मुजीब ने हजारों की भीड़ के सामने, उत्तराखंड सरकार पर मदरसे बंद कराने का आरोप लगाते हुए भड़काऊ भाषण दिया था।
उक्त धमकी भरा बयान वायरल होते ही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाते हुए, दो टूक कहा कि उत्तराखंड कोई पाकिस्तान नहीं है, बल्कि इसकी पहचान देवभूमि के रूप में रही है और आगे भी रहेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश और प्रदेश से धमकी और तुष्टिकरण का दौर अब खत्म हो चुका है। और नहीं सरकार डेमोग्राफिक चेंज पर चुप रहने वाली है। उन्होंने कहा कि सरकार संविधान के खिलाफ काम करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई करेगी। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तेवरों को देखते हुए, उधमसिंहनगर जनपद की पुलिस ने उक्त आरोपित मौलाना के खिलाफ शुक्रवार को रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा कर लिया, साथ ही रात में ही आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया गया।


