रेप,कनवर्जन,कलमा,बीफ:सैनिक पत्नी से केरल स्टोरी 2,अयाज-अमीन शेख बंदी,मौलाना भागा

Nagpur Woman Force To Eat Beef Read Kalma Conversion Maharashtra Police Arrested Two Muslims Maulana On flee.Indian Air Force officer wife raped blackmail police arrest Ayaz Taj Madare and Amin Shaikh

रेप के बाद बीफ,नशीली दवा से ब्लैकमेल,कनवर्जन.. तुम मुसलमान बन गई हो…’, एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाती हैवानियत,नागपुर की महिला से केरल स्टोरी 2,मुस्लिम युवक अरेस्ट,छिंदवाड़ा का मौलाना फरार
नागपुर 15 जून 2026 । यहां एक 24 वर्षीय विवाहिता ने सोनेगांव पुलिस में शिकायत लिखाई है। आरोप है कि स्कूली समय के उसके परिचित और उसके साथियों ने उससे रेप कर ब्लैकमेल किया और ज़बरदस्ती कनवर्जन कराया। जबरन बीफ खिलाया और कलमा पढ़ने को मजबूर किया।
नागपुर में भारतीय वायु सेना के अधिकारी की पत्नी का आरोप है कि उसका रेप करने के बाद उससे लाखों रुपये ऐंठे गए.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक 24 साल की युवती चिल्लाती दिख रही है और उसका पुराना क्लासमेट अयाज ताज मदारे जबरदस्ती उसके हाथ पकड़े है. मदारे आयतें पढ़कर युवती पर फूंक मार रहा है, महिला लगातार चिल्ला रही है. पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उन्होंने उसे मुसलमान घोषित कर उससे रेप किया .

पीड़िता का आरोप है कि उसे नशीली दवा देकर रेप किया , अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया  और लाखों रुपये ऐंठे गए. इन सबके बाद कनवर्जन को दबाव डाला गया. घटना सालभर पुरानी है, लेकिन अब पीड़िता के अपने पति को घटना बताने और पुलिस में शिकायत कराने पर मामला सामने आया है.
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मदारे और अमीन शेख पकड़ लिये हैं, मध्य प्रदेश के तामिया निवासी तीसरे आरोपित हजरत मौलाना की तलाश जारी है. पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता महिला के पति इंडियन एयर फ़ोर्स में हैं और अभी दूसरे शहर में तैनात हैं. पीड़िता प्रॉपर्टी डीलिंग करती है.

ये है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, फरवरी 2025 में अयाज़ ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया और वर्धा रोड पर होटल में बुलाया. महिला का आरोप है कि उसने उसे नशा मिला हुआ जूस पिला बेहोशी में उससे रेप किया, रेप का वीडियो और फ़ोटो भी बनाए.

पीड़िता का कई बार रेप
शिकायत के अनुसार आरोपित ने  उन वीडियो का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल किया, बार-बार  रेप किया और उससे 3.09 लाख रुपये ऐंठे. पीड़िता का यह भी आरोप है कि उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव डाला गया और मजहबी रीति-रिवाजों के नाम पर उससे कई तरह की चीजें कराई गईं.

आरोपितों ने मुसलमान बनने का किया दावा
मई 2025 में आरोपित उसे नागपुर के कलमेश्वर ले गया और अमीन शेख और हजरत मौलाना से मिलवाया गया. वे तीनों उसे एक सुनसान जगह ले गए, कुछ मजहबी रीति-रिवाज कर दावा किया कि उसका कनवर्जन पूरा हो गया है.  इसके बाद उससे फिर से रेप की कोशिश हुई. वे उसके घर आकर भी रेप करते थे।

कई धाराओं में केस दर्ज
पुलिस के अनुसार उसका पति ड्यूटी से घर लौटा तो महिला ने उसे सब कुछ बताया. तब सोनेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत कराई गई. पुलिस ने बलात्कार, जबरन वसूली, धर्म परिवर्तन की कोशिश और महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय, बुरी और अघोरी प्रथाओं और काले जादू की रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम’ के प्रावधानों में मुकदमा लिखा है।

काला जादू करके रेप
नागपुर पुलिस ने बताया कि पीड़िता की FIR में है कि अयाज ताज मदारे बार-बार प्लास्टिक की बोतल में एक लिक्विड लाता था, उसे ज़बरदस्ती पिलाता था, उर्दू में कुछ मंत्र पढ़ता था, उसके चेहरे पर कुछ फूंकता था और हिप्नोटिज्म व काले जादू के नाम पर रेप करता था। आरोप है कि 8 फरवरी, 2025 को एक होटल में मुलाकात में उसने महिला के ड्रिंक में नशीली दवा मिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। उसे होश आया, तो पता चला की रेप कर उसकी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए गये थे।

ब्लैकमेल करके ऐंठे 4 लाख रुपये
इन रिकॉर्डिंग्स का इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने को किया गया। धमकी दी गई कि वीडियो वायरल हो जायेगी। वीडियो उसके पति को भेजने की धमकी दी।  आरोपियों ने उससे करीब 4 लाख रुपये ऐंठ लिए।

सोनेगांव पुलिस स्टेशन में FIR के अनुसार, उसे जबरन रिश्ते में रहने को मजबूर किया गया।
कनवर्जन करा जबरन निकाह कराने का आरोप
31 मई को अयाज मदारे और उसका साथी उसे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़क कलमेश्वर तामिया ले गए,जहां हजरत मौलाना ने कुछ रस्में कर उससे “कबूल है, कबूल है” कहलवाया। महिला का आरोप है कि उसकी मर्जी के खिलाफ इन कामों में शामिल होने को मजबूर किया गया। उसने बताया कि मौलाना ने बाद में उसे मुसलमान घोषित कर अयाज़ से उसका जबरन निकाह कराया। फिर उसे धोखे से गोमांस खिलाया गया। फिर उसे होटल ले गए जहां अयाज़ ने फिर रेप किया। मौलाना फरार है. पुलिस मोबाइल वीडियो, चैट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच कर रही है.

पीड़िता ने पुलिस को एक वीडियो भी सौंपा है जिसमें कनवर्जन रस्में हो रही है. पुलिस अब वीडियो और मोबाइल डेटा जांच  रही है.

बचपन की पहचान से शुरू हुआ पूरा मामला
पुलिस जांच के अनुसार पीड़िता और मुख्य आरोपित अय्याज ताज मदारे बचपन से परिचित थे. दोनों एक ही गांव के और पड़ोसी थे. महिला की शादी 2024 में हुई . पति इंडियन आर्मी में है और फिलहाल शहर से बाहर पोस्टेड है. जांच में आया कि शादी के बाद महिला और आरोपित की दोबारा इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई. महिला प्रॉपर्टी डीलिंग करती थी. आरोपित ने इसी का फायदा उठा प्लॉट खरीदने की बात कहकर उसे नागपुर के होटल में बुलाया.
महिला का आरोप है कि होटल में उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया. जब वह बेहोश हो गई, तब आरोपी ने उसके साथ रेप किया। डर से वह लंबे समय तक मानसिक दबाव में रही. पुलिस अब होटल रिकॉर्ड, मोबाइल चैट और डिजिटल सबूत जांच रही है।

पुलिस इंस्पेक्टर राहुल तसरे के मुताबिक महिला ने एक वीडियो भी सौंपा है, जिसमें आरोपित काला जादू जैसी गतिविधियां करते दिख रहे है. पुलिस ने मोबाइल फोन और वीडियो जब्त कर लिए हैं और उनकी जांच कर रही है.

दो आरोपित गिरफ्तार, मौलाना की तलाश जारी
सोनेगांव पुलिस ने इस मामले में अय्याज ताज मदारे और अमीन शेख पकड़ लिये है. दोनों आरोपितों पर रेप, ब्लैकमेल, जबरन कनवर्जन और महाराष्ट्र अंधविश्वास विरोधी कानून में मुकदमा हुआ है.
तीसरा आरोपित हजरत मौलाना पकड़ से बाहर है. पुलिस टीम उसकी तलाश में मध्य प्रदेश के तामिया भेजी गई है. अधिकारियों का कहना है कि वहां कनवर्जन और निकाह से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है.
पुलिस ने साफ कहा है कि मामले की जांच जारी है और सभी आरोपों को गंभीरता से परखा जा रहा है. फिलहाल इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और वीडियो की जांच जांच एजेंसियों के लिए सबसे अहम कड़ी मानी जा रही है.
नागपुर में महिला ने क्या आरोप लगाए हैं?

महिला ने आरोप लगाया है कि उसे नशीला पदार्थ देकर होटल में रेप किया गया. इसके बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया और फिर जबरन कनवर्जन और निकाह कराने की कोशिश की गई.

इस मामले में अब तक कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है?

पुलिस ने दो आरोपितों अय्याज ताज मदारे और अमीन शेख पकड़ा है. तीसरे आरोपित हजरत मौलाना की तलाश जारी है.

पुलिस किन सबूतों की जांच कर रही है?

पुलिस मोबाइल फोन, वीडियो, इंस्टाग्राम चैट, होटल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *