उत्तराखंड में 1000 पदों पर भर्ती शुरू, UKSSSC ने जारी की समयसारिणी

उत्तराखंड में 1000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, UKSSSC ने जारी किया शेड्यूल

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) 15 दिसंबर 2026 तक समूह-ग के करीब एक हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।
देहरादून 19 नवंबर 2026। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह जानकारी राहत देने वाली है। 15 दिसंबर 2026 तक उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) समूह-ग के करीब एक हजार पदों के लिए अलग-अलग समय पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करेगा।
पहले विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पदों के लिए टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा 22 नवंबर को होगी। वर्दीधारी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी /आइआरबी, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, उप निरीक्षक अभिसूचना और उप आबकारी निरीक्षक समेत विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होने जा रही है।
मानचित्रकार एवं प्रारूपकार समेत अन्य पदों के लिए 30 नवंबर से भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसके बाद दिसंबर में विभिन्न विभागों में 450 पदों के लिए प्रथम और द्वितीय सप्ताह में भर्ती प्रक्रिया प्रस्तावित है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने इसकी पुष्टि

वर्दीधारी सिपाही पदों पर भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में
UKSSSC ने बीते सोमवार को विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही (समूह-ग) के 1694 रिक्त पदों पर जो सीधी भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की है, वह दो चरणों में होगी।

पहले चरण में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसमें सफल घोषित अभ्यर्थी ही दूसरे चरण में शामिल होंगे। दूसरे चरण में 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय लिखित प्रतियोगी परीक्षा होगी। यह परीक्षा आफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *