हल्द्वानी लस्ट जिहाद: सनातन अपनाने का झांसा दे फंसाई किशोरी, शादाब पोस्को में बंदी
Youth from another community accused of engaging in sexual relations under the pretext of marriage.
मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
हल्द्वानी 01 अगस्त 2026 । हिंदू किशोरी को शादी का झांसा देकर मेरठ का मुस्लिम युवक शादाब लंबे समय से शारीरिक संबंध बनाता रहा। किशोरी ने शादी को दबाव बनाया तो वह मुकर गया और उल्टा जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मेरठ निवासी शादाब के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
ऊधमसिंह नगर के शक्तिफार्म निवासी एक हिंदू किशोरी यहां किराये के मकान में रहकर मोबाइल की दुकान में काम करती है। इसी दुकान में मेरठ (उत्तर प्रदेश) निवासी शादाब भी काम करता था। पीड़िता के अनुसार काम करने के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। एक दिन शादाब ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। आरोपित के मुस्लिम होने के कारण युवती ने प्रस्ताव ठुकरा दिया। इस पर आरोपित ने उसे भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही उसका सनातन धर्म अपना लेगा।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद से आरोपित ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन पहले जब किशोरी ने उससे विवाह को कहा तो वह मुकर गया। पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कत्याल ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत पर आरोपित शादाब के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। बुधवार रात नैनीताल रोड से आरोपित शादाब को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।


