देहरादून 14 लाख लूटकांड: 8वें आरोपित आदित्य का आत्मसमर्पण

देहरादून 14 लाख लूटकांड: आठवें आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, सिद्धांत बडोनी को बताया मास्टरमाइंड
देहरादून में 14 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे आठवें आरोपी आदित्य ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.
robbery
देहरादून 14 लाख लूटकांड
देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों इंद्रेश हॉस्पिटल के पास दिनदहाड़े 14 लाख रुपए की लूट हुई थी. इस मामले में पुलिस सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. आज 18 नवंबर बुधवार को उस फरार आरोपी आदित्य ने एसीजेएम प्रथम कोर्ट में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है.

आदित्य ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी जारी किया था. वीडियो में आदित्य ने 14 लाख रुपए की लूट के मामले में खुद शामिल होने की बात भी कबूल की थी. साथ ही उसने इस मामले में कई अन्य खुलासे भी किए थे. वीडियो में बात करते हुए आदित्य ने आशंका जताई थी कि पुलिस उसका एनकाउंटर भी कर सकती है. पुलिस की अलग-अलग टीमें भी आदित्य को लगातार तलाश कर रही थी, लेकिन इसी बीच आज 18 नवंबर को आदित्य ने एसीजेएम प्रथम कोर्ट में पहुंचकर सरेंडर कर दिया.

कोर्ट में पेश होने के बाद आदित्य ने लूट का मास्टरमाइंड सिद्धांत बडोनी को ही बताया है. सिद्धांत बडोनी को बजरंग दल का कार्यकर्ता है, जिसको लेकर बजरंग दल के नेताओं ने बीते दिनों देहरादून एसएसपी कार्यालय के बाहर काफी हंगामा भी किया था. बजरंग दल के नेताओं का कहना है कि सिद्धांत बडोनी को पुलिस ने गलत तरीके से फसाया है, उसका इस लूटकांड के कोई लेना देना नहीं है. एसएसपी देहरादून में इस मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं.

क्या है पूरा मामला: पुलिस के अनुसार सात नवंबर 2026 को राजेश कुमार अपने साथियों के साथ किसी प्लॉट के सौदे के सिलसिले में जा रहे थे. उनके पास करीब 14 लाख रुपए थे. जैसे ही राजेश कुमार इंद्रेश हॉस्पिटल के पास पहुंची, तभी बाइक सवार 4-5 युवकों ने उनकी कार का रोका और पीछे की सीट पर रखे नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया था.

इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें से एक बजरंग दल का कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी था. वहीं एक आरोपी फरार था, जिसने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 

 

 

1k7njsv141836e3fda9

 

 

 

 

 

TAGGED:

DEHRADUN RS 14 LAKH ROBBERY CASE
ROBBERY ACCUSED SURRENDERED
DEHRADUN SIDDHANT BADONI
देहरादून 14 लाख लूटकांड
आदित्य ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *